Breaking News in Primes

समाजवादी पार्टी यदि माफिया और गुंडों की पार्टी है तो भाजपा इनको समाप्त करने की पार्टी है-केशव प्रसाद मौर्य

0 11

News By- हिमांशु उपाध्याय / नितिन केसरवानी

कौशाम्बी:  विधानसभा मंझनपुर के नगर पालिका परिषद मंझनपुर स्थित मंगलम गेस्ट हाउस में इलाहाबाद झांसी खंड स्नातक चुनाव को लेकर भाजपा प्रत्याशी अशोक कुमार राठौर के समर्थन में आयोजित एमएलसी मतदाता सम्मेलन को बतौर मुख्यातिथि उत्तर प्रदेश सरकार में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य की अध्यक्षता में संबोधित कर पार्टी कार्यकताओं को जीत का दिया मूलमंत्र।

एमएलसी मतदाता सम्मेलन को बतौर मुख्यातिथि उत्तर प्रदेश सरकार में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश सहित कौशाम्बी का विकास करना है तो यहां कमल खिलाना है 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव का यह एमलसी चुनाव सेमीफाइनल है मुझे समाजवादी पार्टी का कहीं भी खाता खुलता हुआ नहीं दिखाई दे रहा है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार जहां एक बार आती है वहां बार बार आती है।क्योंकि हम विकास करते है युवाओं के उज्जवल भविष्य के लिए काम करते हैं किसानों के लिए काम करते हैं।वही समाजवादी पार्टी गरीबों की जमीनें हड़पने का काम करती है जिसे जनता ने अब नकार दिया है। समाजवादी पार्टी व कांग्रेस के नेता कान खोलकर सुन लें 2047 तक न तो कांग्रेस आने वाली है और न ही समाजवादी पार्टी आने वाली है।जनता ने भूमाफियाओं एवं अपराधियों को नकार दिया है।विपक्ष के पास कार्यकर्ता तो हैं नहीं उनके पास गुंडे हैं माफिया है अपराधी हैं,हमारे कार्यकर्ता दिन रात मेहनत करते हैं इसी लिए हम आज सत्ता में हैं यह 2026 में एमएलसी बनाने का चुनाव नहीं है सपा को सैफई भेजना का चुनाव है इसी क्रम में जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने इलाहाबाद झांसी खंड स्नातक भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी अशोक कुमार राठौर के समर्थन में आयोजित एमएलसी मतदाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि वोट चोरी कोई मुद्दा नहीं है,बल्कि वोटरों ने चोरों को वोट देना बंद कर दिया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी वर्ष 2047 तक देश की सत्ता में और अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश की सत्ता में आने वाले नहीं है।

जिन राज्यों में कांग्रेस की सरकार बनती है,वहां ईवीएम सही रहती है,लेकिन चुनाव हारने पर ईवीएम पर सवाल उठाए जाते हैं। विपक्ष के दोहरे रवैए को जनता अब जान चुकी है और अब किसी के बहकावे में आने वाली नहीं है साथ ही हमारी भारतीय जनता पार्टी शिक्षित समाज और स्नातक मतदाताओं के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधायक चायल पूजा पाल,जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर,शिक्षक विधायक बाबू लाल तिवारी,काशी क्षेत्र से क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अनीता त्रिपाठी,पूर्व सांसद विनोद सोनकर,नगर पालिका अध्यक्ष मंझनपुर बीरेंद्र सरोज फौजी,कविता पासी,पूर्व विधायक सिराथू शीतला प्रसाद पटेल,संजय गुप्ता,लाल बहादुर,एससी एसटी आयोग सदस्य जितेंद्र कुमार गौतम, कार्यक्रम संयोजक व जिला उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार शीलू पाण्डेय सहित सम्मानित पदाधिकारीगण,जनप्रतिनिधिगण,मण्डल अध्यक्षगण,मोर्चा जिलाध्यक्ष एवं देवतुल्य कार्यकर्तागण उपस्थित रहें।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!