भोज विश्वविद्यालय में स्नातकोत्तर भूगोल विषय 85% अंक प्राप्त कर छात्रों ने किया गौरवान्वित
जुन्नारदेव —– शासकीय महाविद्यालय जुन्नारदेव के भोज अध्ययन केंद्र में एमए भूगोल विषय के विद्यार्थियों ने नया कीर्तिमान रचा है। वर्तमान में जारी विश्वविद्यालय के परीक्षा परिणाम में छात्र शिवम साहू द्वारा 85% अंक एवं छात्र शिवम कुशवाहा ने 84% अंक लाकर महाविद्यालय को गौरवान्वित किया है। गौरतलब हो कि यह दोनों छात्र महाविद्यालय प्राचार्य एवं भूगोल विभाग अध्यक्ष डॉ संगीता वाशिंगटन के कुशल मार्गदर्शन में अपना अध्यापन कार्य कर रहे थे। दोनों ही विद्यार्थियों ने महाविद्यालय पहुंचकर प्राचार्य एवं विभाग अध्यक्ष भूगोल के प्रति आभार व्यक्त किया साथ ही उनके द्वारा दिए गए कुशल मार्गदर्शन और सहयोग के लिए उन्हें धन्यवाद प्रेषित किया है। छात्रों की इस सफलता प्राचार्य पर प्राचार्य ने खुशी व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की है।