Breaking News in Primes

नगर अध्यक्ष ने सुनीं लोगों की समस्याएं, समाधान का दिया भरोसा

0 4

News By- नितिन केसरवानी

कौशाम्बी: नगर पालिका परिषद भरवारी के अम्बेडकर भवन स्थित कार्यालय में नगर अध्यक्ष कविता पासी ने जनसुनवाई कर लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान नगर क्षेत्र से आए लोगों ने अपनी विभिन्न समस्याओं से अध्यक्ष को अवगत कराया। नगर अध्यक्ष ने सभी की शिकायतों को गंभीरता से सुना और जनहित से जुड़े मामलों के त्वरित एवं उचित निस्तारण का भरोसा दिलाया।

जनसुनवाई के दौरान लोगों ने अपनी समस्याएं रखते हुए उनके समाधान की मांग की। नगर अध्यक्ष कविता पासी ने संबंधित समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुनते हुए कहा कि आम जनता की समस्याओं का समाधान कराना नगर पालिका की प्राथमिकता है। लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से परेशान न होना पड़े, इसके लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।


उन्होंने जनहित से जुड़े मामलों में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया। साथ ही कहा कि नगर के विकास और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए नगर पालिका परिषद लगातार प्रयासरत है। नगर अध्यक्ष की इस पहल से अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे लोगों को उनके निराकरण की उम्मीद जगी। जनसुनवाई के माध्यम से नागरिकों की समस्याओं को सुनकर उनके समाधान की दिशा में कदम उठाने का प्रयास किया गया। इस दौरान वेदांत उपाध्याय, सुधीर कुमार वर्मा, अशोक कुमार केसरवानी सहित अन्य कई लोग मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!