Breaking News in Primes

जिला न्यायालय परिसर में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर आयोजित

0 3

जिला न्यायालय परिसर में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर आयोजित

 

दिव्यांगजनों सहित नागरिकों को विधिक अधिकारों एवं निःशुल्क सहायता की दी जानकारी

 

*अरविंद सिंह परिहार सीधी*

 

मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार तथा प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रयाग लाल दिनकर के मार्गदर्शन में जिला न्यायालय परिसर सीधी में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुकेश कुमार शिवहरे एवं जिला विधिक सहायता अधिकारी मनीष कौशिक के निर्देशन में किया गया।

शिविर में मूक-बधिर एवं अन्य दिव्यांगजनों सहित आम नागरिकों ने सहभागिता की। कार्यक्रम में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी सीधी सरिता चौधरी की उपस्थिति रही। उपस्थित नागरिकों को विधिक सेवाओं, उनके अधिकारों तथा उपलब्ध कानूनी सहायता के संबंध में आवश्यक जानकारी दी गई।

शिविर में दिव्यांगजनों को उनके लिए उपलब्ध निःशुल्क विधिक सहायता एवं शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद व्यक्तियों को निःशुल्क विधिक सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया, पात्रता तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं के बारे में भी बताया गया।

कार्यक्रम के दौरान नागरिकों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने तथा किसी भी प्रकार की विधिक समस्या होने पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से संपर्क कर आवश्यक विधिक सहायता एवं मार्गदर्शन प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया गया।शिविर के माध्यम से विशेष रूप से दिव्यांगजनों एवं समाज के कमजोर वर्गों तक विधिक जानकारी और निःशुल्क विधिक सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

कार्यक्रम में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी सीधी सरिता चौधरी, जिला विधिक सहायता अधिकारी मनीष कौशिक, लीगल एड डिफेंस काउंसिल के कर्मचारी, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सीधी के कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में मूक-बधिर एवं दिव्यांगजन उपस्थित रहे।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!