Breaking News in Primes

*शौचालय में लटका ताला, सरकारी स्कूल में व्यवस्थाओं पर उठे सवाल*

0 2

*धुलकोट। बुरहानपुर*

 

*संवाददाता दिलीप बामनिया*

 

*शौचालय में लटका ताला, सरकारी स्कूल में व्यवस्थाओं पर उठे सवाल*

 

*मिड-डे मील के बाद बच्चों से ही बर्तन साफ कराने का आरोप, शिक्षा व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी*

 

 

धुलकोट। ब्लॉग में शासकीय स्कूलों में बच्चों को बेहतर शिक्षा और मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के दावे किए जाते हैं, लेकिन धुलकोट क्षेत्र के ग्राम हसनपुरा अंतर्गत पटेलपुरा स्थित शासकीय प्राथमिक शाला की स्थिति इन दावों पर सवाल खड़े करती नजर आ रही है। स्कूल परिसर में बने शौचालय पर ताला लटका होने से विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं स्कूल परिसर में साफ-सफाई की व्यवस्था भी संतोषजनक नहीं होने की बात सामने आई है।

 

स्थानीय स्तर पर मिली जानकारी के अनुसार, मिड-डे मील के भोजन के बाद बच्चों से ही बर्तनों की सफाई कराए जाने की शिकायत सामने आई है। इससे विद्यालय में बच्चों की सुविधाओं और व्यवस्थाओं को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।

 

मंगलवार को दैनिक प्राइम संदेश की टीम ने क्षेत्र के सरकारी स्कूल का जायजा लिया। पड़ताल के दौरान स्कूल में शौचालय बंद मिला। वहीं विद्यालय की अन्य व्यवस्थाओं को लेकर भी स्थिति संतोषजनक नहीं दिखाई देने की बात सामने आई।

 

ग्रामीणों का कहना है कि प्राथमिक स्तर पर बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ स्वच्छता, अनुशासन और सामान्य जानकारी भी दी जानी चाहिए। विद्यालय की व्यवस्थाओं में यदि लापरवाही बरती जा रही है तो संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों को मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करनी चाहिए।

 

बताया गया कि विद्यालय में हेडमास्टर एवं शिक्षक पदस्थ हैं। इसके बावजूद मूलभूत सुविधाओं की स्थिति को लेकर सवाल उठना गंभीर विषय है। ग्रामीणों ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों से स्कूल का निरीक्षण कर शौचालय की व्यवस्था, साफ-सफाई, मिड-डे मील संचालन तथा शैक्षणिक गतिविधियों की जांच कराने की मांग की है।

 

अब देखना यह है कि जिम्मेदार विभाग इस मामले को कितनी गंभीरता से लेता है और विद्यालय की व्यवस्थाओं में सुधार के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं।

 

धुलकोट। संवाददाता दिलीप बामनिया की रिपोर्ट

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!