लोकेशन धामनोद
संवाददाता मोनु पटेल
*बी पेक्स गुजरी की साधारण सभा संपन्न*
*उत्कृष्ट लेनदेन करने वाले सदस्यों का किया सम्मान*
गुजरी,- ग्राम गुजरी स्थित बहुउद्देशीय प्राथमिक कृषि साख सहकारी संस्था मार्या, बी पेक्स गुजरी की वार्षिक साधारण सभा संस्था के सभागृह में संपन्न हुई करीब 300 से अधिक सदस्य साधारण सभा में उपस्थित रहे सभा की अध्यक्षता पूर्व अध्यक्ष भागीरथ बुंदेला ने की मोहन दुबे एवं कल्याण खेड़े द्वारा अध्यक्ष महोदय का स्वागत किया गया दीप प्रज्वलित कर सभा प्रारंभ की संस्था प्रबंधक राजेश पारीक द्वारा विषय सूची अनुसार संस्था के वित्तीय पत्रक, अंकेक्षण टिप , अनुमानित बजट एवं पूरक बजट सदस्यों के समक्ष वाचन किया जिसे सदस्यों द्वारा ध्वनी मत से स्वीकृति प्रदान की गई सदस्य नारायण भाटिया एवं सुखलाल मुकाती द्वारा किसानों के हित में सुझाव दिए जिस संस्था द्वारा स्वीकार किया गया चालू वित्तीय वर्ष में 350 नए सदस्य संस्था में बनाए गए जिसे सभा द्वारा अनुमोदित किया गया संस्था प्रबंधक द्वारा शासन के नियमानुसार रासायनिक खाद हेतु ई टोकन प्रणाली एव 0% ब्याज पर किसान क्रेडिट कार्ड की प्रक्रिया में किए गए बदलाव के संबंध में विस्तृत से बताते हुए बताया कि अब ऋण जमा करने की ड्यू डेट पूरे 1 वर्ष की होगी रवि और खरीफ की अलग-अलग देय तिथि समाप्त कर दी गई हे इस अवसर पर संस्था द्वारा उत्कृष्ट लेनदेन करने वाले सदस्यों का सम्मान पत्र प्रदान कर एवं दुपट्टा पहना कर सम्मान किया जिसमें गोवर्धन सिंह मुकाती , गोपाल कृष्ण जायसवाल, नारायण भाटिया, उमेश नायक ,दशरथ मुकाती, हुकुमचंद गोयल, विमला देवी मूंदड़ा, शंकर मंगलिया, भागीरथ बुंदेला, मांगीलाल अवघडसिन , कुर्बिया रामा, झब्बर रत्नसिंह , झमरिया विश्राम, मोहन किशनलाल, रत्न मदन, रमेश रामा, रामलाल जीता ,रामलाल श्यामा आदि का सम्मान क्रमशः कृष्णा मोहरे, विकास बृजवासी, केलास बुंदेला , अशोक ठाकुर मांगीलाल बिहरिया, भीमसिंह ठाकुर, सुनील सिंगारे, महिपाल ठाकुर, प्रकाश केनेल, अशोक कंवर ने किया सेवानिवृत कर्मचारी गिरधारी बृजवासी का भी सम्मान कियाइस अवसर पर पेक्स धामनोद के प्रबंधक भूपतसिंह चौहान भी उपस्थित रहे सभा का संचालन प्रबंधक राजेश पारीक द्वारा किया गया आभार प्रशासक जया मुकाती ने वीडियो कांफ्रेसिंग से व्यक्त किया