लोकेशन धामनोद
संवाददाता मोनु पटेल
गणेश घाट बायपास पर वाहनों पर पत्थरबाजी की घटना के बाद पुलिस सक्रिय, ग्रामीणों से की चर्चा
धामनोद। नया बायपास रोड स्थित गणेश घाट पर 27 सितंबर 2026 की रात्रि में अज्ञात बदमाशों द्वारा वाहनों पर पत्थर फेंकने की घटना सामने आई थी। मामले में फरियादी योगेश पाटीदार की रिपोर्ट पर धामनोद पुलिस ने अपराध क्रमांक 477/2026, धारा 125 बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया है।
घटना को गंभीरता से लेते हुए 28 सितंबर को थाना प्रभारी ने पुलिस बल के साथ ग्राम कोठिदा एवं पटेलपुरा खुर्द का भ्रमण किया और अज्ञात आरोपियों की पतारसी के लिए ग्रामीणों से चर्चा की।

इस दौरान दोनों गांवों में स्थानीय निवासियों की बैठक आयोजित की गई, जिसमें सरपंच करण वसुनिया, पूर्व सरपंच देवीसिंह सहित करीब 15 ग्रामीण उपस्थित रहे। पुलिस ने ग्रामीणों को घटना की जानकारी देते हुए इस प्रकार की घटनाओं से दूर रहने और अज्ञात आरोपियों के संबंध में कोई भी जानकारी मिलने पर पुलिस को सूचित करने की समझाइश दी।