Breaking News in Primes

बिहार के युवक का बैतूल में हुआ अंतिम संस्कार, परिजनों की बेबसी में राष्ट्रीय हिंदू सेना बनी सहारा

0 3

बेबसी में सहारा बनी राष्ट्रीय हिन्दू सेना

बिहार के युवक का बैतूल में हुआ अंतिम संस्कार, परिजनों की बेबसी में राष्ट्रीय हिंदू सेना बनी सहारा

 

बिहार ले जाने में असमर्थ थे परिजन; बैतूल में राष्ट्रीय हिंदू सेना ने निभाया अपना फर्ज

 

बिहार के एक युवक की बैतूल में ट्रेन यात्रा के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ गई।बैतूल जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

 

आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण

परिजन शव को बिहार स्थित अपने घर नहीं ले जा सके।ऐसे मुश्किल समय में राष्ट्रीय हिंदू सेना ने आगे आकर सहयोग किया और बैतूल के मां माचना मोक्ष धाम में विधि-विधान से अंतिम संस्कार कराया।

इंसानियत और जरूरत के समय एक-दूसरे का सहारा बनने की मिसाल पेश

राष्ट्रीय हिन्दू सेना के सदस्यों ने पेश की

ट्रेन में सफर करने के दौरान अचानक

तबीयत बिगड़ी से हुई थी मौत जिला अस्पताल बैतूल के डॉक्टरों ने किया थी युवक को मृत घोषित

बैतूल। गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर बैतूल में इंसानियत की ऐसी मिसाल सामने आई, जिसने पराए शहर में अपनों की कमी महसूस नहीं होने दी। सिकंदराबाद से दानापुर जा रही ट्रेन में अचानक तबीयत बिगड़ने से बिहार निवासी युवक की मौत हो गई। आर्थिक तंगी के कारण परिजन शव को बिहार ले जाने में असमर्थ थे। ऐसे मुश्किल वक्त में राष्ट्रीय हिंदू सेना के कार्यकर्ता आगे आए और पारिवारिक सदस्य की तरह जिम्मेदारी निभाते हुए माँ माचना मोक्ष धाम में पूरे धार्मिक विधि-विधान से धर्मेंद्र का अंतिम संस्कार कराया।

मृतक की पहचान धर्मेंद्र महतो (27 वर्ष), पिता शिवनाथ महतो, निवासी ग्राम रेवतीत, थाना बैकुंठपुर, जिला गोपालगंज, बिहार के रूप में हुई है। धर्मेंद्र सिकंदराबाद के गड़ी मसामा में पेंटिंग का काम करता था और इसी से अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। उसके परिवार में वृद्ध माता इलायची देवी और भाई गरेन्द्र महतो हैं।

धर्मेंद्र अपने भाई महेंद्र महतो और अन्य दोस्तों के साथ सिकंदराबाद एक्सप्रेस से सिकंदराबाद से दानापुर अपने घर लौट रहा था। यात्रा के दौरान कल रात करीब 8 बजे चलती ट्रेन में उसकी तबीयत अचानक गंभीर रूप से बिगड़ गई। हालत बिगड़ने पर साथ मौजूद लोगों ने उसे तत्काल बैतूल रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतारा और उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

युवक की अचानक मौत से उसके भाई और परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। परिवार पहले से ही आर्थिक तंगी से जूझ रहा था और बैतूल से शव को बिहार ले जाने का खर्च उठाने की स्थिति में नहीं था। बेबस परिजनों ने स्थानीय स्तर पर मदद की गुहार लगाई। जानकारी मिलने पर राष्ट्रीय हिंदू सेना के सदस्य तत्काल मदद के लिए आगे आए और परिजनों को ढांढस बंधाते हुए अंतिम संस्कार की पूरी जिम्मेदारी अपने कंधों पर ले ली।

गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर राष्ट्रीय हिंदू सेना के सदस्यों ने धर्मेंद्र को अपना परिजन मानकर बैतूल के माँ माचना मोक्ष धाम में पूरे सम्मान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ उसका अंतिम संस्कार कराया। इस दौरान राष्ट्रीय हिंदू सेना मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष दीपक मालवीय, सुनील नागोरे, दिलीप उच्चैसरे, विदित मालवी, सुमित कुमार शर्मा तथा सुमित कुमार पशवार मौजूद रहे। सभी ने दिवंगत धर्मेंद्र महतो को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोकाकुल परिजनों को संबल दिया।

 

 

सरोज सोनी की रिपोर्ट

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!