Breaking News in Primes

प्राथमिक वनोंपज सहकारी समिति मर्या.चुवाही की वार्षिक आमसभा संपन्न। 

0 13

प्राथमिक वनोंपज सहकारी समिति मर्या.चुवाही की वार्षिक आमसभा संपन्न।

 

वन एवं वन संपदा के महत्व एवं लाभ की जानकारी से लोगों को कराया गया अवगत।

 

दैनिक प्राइम सन्देश सीधी/ मझौली

 

वर्ष में संपन्न होने वाली प्राथमिक वनोंपज सहकारी

मर्यादित समिति चुवाही की वार्षिक आम सभा 20 सितंबर 2026 दिन रविवार को राकेश सिंह उपाध्यक्ष जिला वनोपज संघ सीधी के मुख्य अतिथि में संस्था कार्यालय में संपन्न हुई जहां विशिष्ट अतिथि के रूप में रमेश विश्वकर्मा सहायक वन परिक्षेत्र अधिकारी चमराडोल,देवशरण साकेत जिला प्रतिनिधि वनोपज संघ सीधी, प्रेमवती सिंह समिति उपाध्यक्ष चुवाही, मन्चाशीन रही। अध्यक्षता समिति अध्यक्ष दधिवल सिंह द्वारा की गई कार्यक्रम का संचालन समिति प्रबंधक पुत्रराज सिंह द्वारा किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ मां वीणा वादिनी के प्रतिमा पर माल्यार्पण व प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया गया। अतिथियो का स्वागत सम्मान माल्यार्पण कर व पुष्प गुच्छ भेंट कर किया गया। तत्पश्चात समिति प्रबंधक पुत्रराज सिंह द्वारा वार्षिक बजट के आय- व्यय का लेखा -जोखा विधिवत रुप से वाचन कर सभी को सुनाया व बताया गया। जिसमें संचालक मंडल द्वारा सहमति व्यक्त की गई।

संबोधन की कड़ी में उपस्थित अतिथियों द्वारा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वन, वन संपदा तथा उनसे मिलने वाले लाभ के बारे में उपस्थित जनों को अवगत कराते हुए लोगों से पेड़ पौधे लगाने तथा वन संरक्षण, सुरक्षा की अपील की गई। तेंदूपत्ता व वनोपज संग्रहण से संग्राहकों को मिलने वाले लाभों की जानकारी समिति प्रबंधक द्वारा देते हुए तेंदूपत्ता एवं वनोंपज संग्रहण के गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए आग्रह किया गया। कार्यक्रम का समापन अध्यक्ष के उद्बोधन के पश्चात उनकी सहमत पर अतिथियों का आभार ज्ञापित करते हुए समिति प्रबंधक पुत्रराज सिंह द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में अतिथियों के साथ संचालक संघ के सदस्य गण, समिति चुवाही के फंड मुंशी ,स्थानीय जनप्रतिनिधि, वनोंपज संग्रहक,व महिला/ पुरुष लोग सैकड़ो की संख्या में शामिल रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!