धुलकोट। बुरहानपुर
संवाददाता दिलीप बामनिया
मानव कल्याण और राष्ट्रीय चेतना जागृत करने का भाव देने वाले चिंतक हे महर्षि अरविन्द
धुलकोट । बुरहानपुर जिले में द्वारा आयोजित महर्षि अरविन्द व्याख्यानमाला कार्यक्रम में उक्त जानकारी देते हुए मुख्य वक्ता विजय पाटिल, अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के सह संगठन मंत्री मध्य क्षेत्र (मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़) ने कही। पाटिल ने जन अभियान परिषद् के माध्यम से होने वाले व्याख्यान कार्यक्रम से समाज को होने वाले जन जागरण की सराहना करते हुए कहा कि महर्षि अरविन्द के मानव कल्याण और राष्ट्रवाद के मार्ग पर चल कर प्रत्येक व्यक्ति अपने ग्राम को ईकाई मानकर ग्राम विकास मे सहयोग करे तो राष्ट्र पुनः विश्वगुरु के पद पर प्रतिष्ठित होगा।

अखिल भारतीय किसान संघ के जिला अध्यक्ष संतोष महाजन ने महर्षि अरविन्द के स्वतंत्रता संग्राम मे दिए योगदान की जानकारी प्रदान की।
जिला समन्वयक जन अभियान परिषद् बुरहानपुर मनीष कुवादे ने कार्यक्रम की रूपरेखा बताते हुए कहा कि महर्षि अरविन्द की जयंती पर उन्हें सच्ची श्रृद्धांजलि उनके विचारों को आत्मसात कर दे सकते हे।
कार्यक्रम का संचालन मोहन पंवार परामर्शदाता द्वारा किया गया।
आभार मित वेलफेयर सोसायटी के मिलिंद तलेकर द्वारा किया गया। कार्यक्रम में विकासखण्ड समन्वयक जन अभियान परिषद् खकनार अमजद खान के साथ प्रस्फुटन समितियों के सदस्य, नवांकुर समितियों के सदस्य, मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम के छात्र छात्राएं और परामर्शदाता उपस्थित रहे।
धुलकोट। संवाददाता दिलीप बामनिया की रिपोर्ट