Breaking News in Primes

किसानों को मखाने जैसी नकदी फसलों को अपनाने के लिए किया प्रेरित

0 15

News By-नितिन केसरवानी

सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में 100 कृषकों को दिया गया मखाने और आम की उन्नत खेती का प्रशिक्षण ।

कौशाम्बी: भरवारी कोखराज स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में सोमवार को कृषकों की आय में वृद्धि करने और उन्हें आधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़ने के उद्देश्य से दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर पालिका भरवारी की अध्यक्ष कविता पासी ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर क्षेत्र के 100 कृषकों को मखाने और उद्यानिकी की वैज्ञानिक खेती का प्रशिक्षण दिया गया।

प्रशिक्षण में प्रथम दिवस नगर अध्यक्ष कविता पासी ने प्रशिक्षण का शुभारंभ करते हुए कृषकों को मखाना उत्पादन की आधुनिक तकनीकों, सरकारी अनुदानों तथा फसल विविधीकरण से होने वाले आर्थिक लाभों के प्रति जागरूक किया गया। किसानों को पारंपरिक खेती के साथ-साथ मखाने जैसी नकदी फसलों को अपनाने के लिए प्रेरित किया।जिला उद्यान अधिकारी अवधेश कुमार मिश्रा,कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ मनोज कुमार सिंह व डॉ जितेंद्र प्रताप सिंह ने किसानों को मखाने की उन्नत किस्मों, रोपाई, कीट-रोग नियंत्रण और प्रसंस्करण की विस्तृत तकनीकी जानकारी दी।


सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह ने उपस्थित कृषकों को आम की उन्नत खेती,आधुनिक रोपण विधियों और बेहतर पैदावार प्राप्त करने के तरीकों से अवगत कराया।कार्यक्रम के दौरान उद्यान सलाहकार आदित्य गौतम, सैयदजब्बार असगर सहित अन्य विशेषज्ञों ने किसानों की शंकाओं का समाधान किया और उन्हें विभागीय योजनाओं का लाभ उठाकर अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए प्रोत्साहित किया।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!