देवास में तिरंगा रैली के दौरान मधुमक्खियों का हमला
पेड़ से टकराया डीजे वाहन, 40 से ज्यादा भाजपा नेता-कार्यकर्ता घायल
देवास में तिरंगा रैली के दौरान मधुमक्खियों का हमला
पेड़ से टकराया डीजे वाहन, 40 से ज्यादा भाजपा नेता-कार्यकर्ता घायल
देवास। 14 अगस्त की शाम तिरंगा रैली के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब रैली में शामिल डीजे वाहन एक पेड़ से टकरा गया। पेड़ पर लगे मधुमक्खियों के छत्ते के टूटने के बाद मधुमक्खियों ने रैली में शामिल लोगों पर हमला कर दिया।
दौड़ा-दौड़ाकर मारे डंक, कई अस्पताल में भर्ती
मधुमक्खियों के अचानक हमले से भाजपा के नेता और कार्यकर्ता बचने के लिए इधर-उधर भागने लगे। बताया जा रहा है कि 40 से 50 लोगों के चेहरे और शरीर पर डंक लगने से सूजन आ गई। कई प्रभावित लोगों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, एक कार्यकर्ता को अत्यधिक डंक लगने के कारण हालत गंभीर बताई जा रही है।