डोंगले पब्लिक स्कूल, खलघाट में ग्रीन डे सेलिब्रेशन: नन्हे-मुन्ने बच्चों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
लोकेशन धामनोद
संवाददाता मोनु पटेल
डोंगले पब्लिक स्कूल, खलघाट में ग्रीन डे सेलिब्रेशन: नन्हे-मुन्ने बच्चों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
खलघाट। डोंगले पब्लिक स्कूल, खलघाट में स्कूल किड्स ग्रुप के नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा उत्साहपूर्वक ग्रीन डे सेलिब्रेशन मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों ने प्रकृति एवं पर्यावरण के प्रति अपनी जागरूकता और रचनात्मकता का शानदार प्रदर्शन किया।
हरे रंग की आकर्षक वेशभूषा में सजे बच्चों ने फल, सब्जियां, फूल, पक्षी एवं पेड़-पौधों का रूप धारण कर मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। किसी ने अंगूर, आम, मोर, तोता, करेला, मटर, फूलगोभी, शिमला मिर्च और अमरूद का स्वरूप अपनाया तो किसी ने हरियाली और पर्यावरण संरक्षण का संदेश अपने अभिनय के माध्यम से सभी तक पहुंचाया।
कार्यक्रम में नर्सरी से पांचवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों में सिया (संजय), अयाना (शाहरुख), लक्षिता (संदीप), सुमित (सावन), वेदिका (संतोष), प्रियांशी (सुखराम), प्रीषा (प्रकाश), चहित (प्रेमलाल), भव्या (गजेंद्र), परिधि (कृष्णा), चैताली (विजय) सहित अनेक बच्चों की प्रस्तुतियां विशेष रूप से सराही गईं।
कार्यक्रम का मार्गदर्शन शिक्षिकाओं पायल चौहान, खुशबू गोयल एवं जया टाक ने किया।
विद्यालय के डायरेक्टर विनोद डोंगले एवं प्राचार्य अंजु चोरे ने कहा कि ग्रीन डे केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि प्रकृति एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने विद्यार्थियों को अधिक से अधिक पेड़ लगाने, हरियाली को बढ़ावा देने तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए हमेशा प्रेरित रहने का संदेश दिया।
इस आयोजन को सफल बनाने में विद्यालय स्टाफ के शिव टिकेकर, अर्पिता पाटीदार, नंदनी पटेल, रोशनी पटेल, साधना पटेल, मधुबाला प्रजापत, प्रिया यादव, रत्नमणि साहू, अंजुम खान एवं चांदनी मंसूर सहित समस्त स्टाफ �