Breaking News in Primes

प्राचार्या को सासू मां तो वरिष्ठ भाजपा नेता एवं शिक्षक को मातृ शोक।

0 62

प्राचार्या को सासू मां तो वरिष्ठ भाजपा नेता एवं शिक्षक को मातृ शोक।

 

सीधी/मझौली शासकीय मॉडल स्कूल मझौली प्राचार्या इंदिरा कचेर की सासू मां व वरिष्ठ भाजपा नेता अजय तोमर बब्लू भैया तथा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खड़ौरा में पदस्थ शिक्षक संजय तोमर के पूज्य माता व रामखेलावन कचेर की धर्मपत्नी सुभद्रा देवी कचेर की मृत्यु 24 जुलाई को हो गई। जिनके घर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का दौर जारी है इसी कड़ी में कल सीधी संसदीय क्षेत्र के सांसद डॉक्टर राजेश मिश्रा, क्षेत्रीय विधायक धौहनी कुंवर सिंह टेकाम अन्य कई जिले व क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं के साथ मृतका के घर पहुंच शोक संवेदना व्यक्त करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दिए तथा दुखित परिवार को दुख सहन के लिए संबल प्रदान किया। मृत आत्मा के शांति के लिए क्रिया कर्म 2 अगस्त 2026 दिन रविवार को दशगात्र (शुद्ध), 4 अगस्त 2026 दिन मंगलवार को एकादश: (कर्म), 6 अगस्त 2026 दिन गुरुवार को तेरहवीं, ब्राह्मण भोज एवं सह भोज, 7 अगस्त 2026 दिन शुक्रवार को बरसी निज निवास नगर परिषद मझौली वार्ड क्रमांक 4 में संपन्न होगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!