Breaking News in Primes

नेपाल में छत्तीसगढ़ का बढ़ा गौरव, जनादेश न्यूज़ 24 के संपादक रामखिलावन यादव को मिला ‘अंतर्राष्ट्रीय समाज गौरव सम्मान–2026’

काठमांडू में भव्य समारोह, संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री सुरेश श्रेष्ठ ने स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति-पत्र देकर किया सम्मानित

0 9

नेपाल में छत्तीसगढ़ का बढ़ा गौरव, जनादेश न्यूज़ 24 के संपादक रामखिलावन यादव को मिला ‘अंतर्राष्ट्रीय समाज गौरव सम्मान–2026

 

काठमांडू में भव्य समारोह, संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री सुरेश श्रेष्ठ ने स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति-पत्र देकर किया सम्मानित

 

जांजगीर-चांपा/काठमांडू (नेपाल)नेपाल की राजधानी काठमांडू स्थित रॉयल बुटीक होटल में काठमांडू जिला होटल व्यवसायी संघ एवं इंडो-नेपाल टूरिज्म वेलफेयर सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित भव्य समारोह में ‘अंतर्राष्ट्रीय समाज गौरव सम्मान–2026’ प्रदान किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बागमती प्रदेश के संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री सुरेश श्रेष्ठ रहे, जिन्होंने छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा निवासी एवं जनादेश न्यूज़ 24 के संपादक रामखिलावन यादव को उत्कृष्ट पत्रकारिता, सामाजिक योगदान तथा भारत-नेपाल पर्यटन संवर्धन में उल्लेखनीय भूमिका के लिए स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति-पत्र भेंट कर सम्मानित किया।

समारोह में नेपाल पर्यटन बोर्ड के कार्यवाहक मुख्य कार्यकारी अधिकारी हिकमत सिंह ऐर, काठमांडू डिस्ट्रिक्ट होटलियर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेश बराल, इंडो-नेपाल टूरिज्म वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भारतीय पत्रकार डॉ. जतिंद्र पाल सिंह, फेडरेशन ऑफ होटलियर्स नेपाल के अध्यक्ष शंकर भंडारी, पर्यटन विशेषज्ञ पी.के. शेरपा सहित पर्यटन, होटल उद्योग, सामाजिक संगठनों और भारतीय मीडिया से जुड़े अनेक प्रतिष्ठित प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में उन पत्रकारों एवं सामाजिक हस्तियों को सम्मानित किया गया जिन्होंने पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक भूमिका निभाने के साथ-साथ नेपाल के धार्मिक, सांस्कृतिक एवं पर्यटन स्थलों के प्रचार-प्रसार में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। इस अवसर पर भारत-नेपाल के बीच पर्यटन सहयोग, सांस्कृतिक आदान-प्रदान तथा मैत्रीपूर्ण संबंधों को और सुदृढ़ बनाने पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

रामखिलावन यादव को मिला यह अंतरराष्ट्रीय सम्मान न केवल उनकी निष्पक्ष एवं समर्पित पत्रकारिता की वैश्विक पहचान है, बल्कि छत्तीसगढ़ के पत्रकारिता जगत के लिए भी गर्व और सम्मान का विषय माना जा रहा है। समारोह में नेपाल के विभिन्न होटल एवं पर्यटन संगठनों के पदाधिकारी, व्यवसायी, सामाजिक प्रतिनिधि और भारतीय मीडिया के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!