लिफ्ट मांगकर युवक की हत्या, लूटपाट के इरादे से चाकुओं से किया ताबड़तोड़ हमला
जांजगीर-चांपा पुलिस की बड़ी सफलता, चंद घंटों में दो विधि से संघर्षरत बालकों को लिया अभिरक्षा में
लिफ्ट मांगकर युवक की हत्या, लूटपाट के इरादे से चाकुओं से किया ताबड़तोड़ हमला
जांजगीर-चांपा पुलिस की बड़ी सफलता, चंद घंटों में दो विधि से संघर्षरत बालकों को लिया अभिरक्षा में
जांजगीर-चांपा। जिले में लिफ्ट मांगने के बहाने की गई लूट और हत्या की सनसनीखेज वारदात का पुलिस ने कुछ ही घंटों में खुलासा कर दिया। प्रारंभिक जांच के अनुसार, एक युवक अपनी मोटरसाइकिल से जा रहा था। कचहरी चौक के पास दो विधि से संघर्षरत बालकों ने लिफ्ट मांगी। युवक ने उन्हें अपनी बाइक पर बैठा लिया। होंडा शोरूम के पास सुनसान स्थान पर दोनों ने लूटपाट की नीयत से युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया और उसका पर्स व मोबाइल लूटकर फरार हो गए।
घायल युवक के शोर मचाने पर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और उसे तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में नवपदस्थ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. यूलैंडन यार्क, सीएसपी योगिताबाली खापर्डे, कोतवाली थाना प्रभारी जयप्रकाश गुप्ता तथा साइबर थाना प्रभारी भास्कर शर्मा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने चश्मदीदों के बयान और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए चंद घंटों के भीतर दोनों विधि से संघर्षरत बालकों को अभिरक्षा में ले लिया।
पुलिस मामले के सभी पहलुओं की गहन जांच कर रही है। इस प्रकरण के त्वरित खुलासे में कोतवाली थाना एवं साइबर थाना की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।