Breaking News in Primes

जनपद और जिला पंचायतों में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल

पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने जारी किए तबादला आदेश, कई अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

0 1

जनपद और जिला पंचायतों में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल

 

पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने जारी किए तबादला आदेश, कई अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

 

भोपाल। मध्यप्रदेश शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने जनपद एवं जिला पंचायतों में प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से मुख्य कार्यपालन अधिकारियों, प्रभारी उपायुक्तों एवं विकासखंड अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं। विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार विभिन्न जिलों में पदस्थ अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई पदस्थापना दी गई है। आदेश उप सचिव हृदयेश श्रीवास्तव द्वारा जारी किए गए।

जारी सूची के अनुसार सुश्री माधुरी पटेल को जबलपुर से अशोकनगर जिला पंचायत में अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी बनाया गया है, जबकि श्री पुरुषोत्तम लाल यादव को लवकुश नगर छतरपुर से जबलपुर जिला पंचायत भेजा गया है। डॉ. मारीषा शिंदे को पंचायत राज संचालनालय भोपाल से धार जनपद पंचायत में पदस्थ किया गया है। वहीं श्री गणेश पाण्डेय को पुष्पराजगढ़ से शहपुरा जनपद पंचायत डिंडौरी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

 

दो सप्ताह में कार्यमुक्त करने के निर्देश

 

स्थानांतरण नीति के तहत अवकाश और कार्यभार ग्रहण संबंधी नियम भी लागू

 

सरकार ने आदेश में स्पष्ट किया है कि स्थानांतरण नीति की कंडिका 42 के अनुसार सभी अधिकारियों को आदेश जारी होने के दो सप्ताह के भीतर कार्यमुक्त करना अनिवार्य होगा। साथ ही कंडिका 47 के तहत कार्यमुक्ति और नई पदस्थापना के बीच किसी भी प्रकार के अवकाश के लिए सामान्य प्रशासन विभाग की अनुमति आवश्यक होगी।

 

विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि जिन जनपद पंचायतों में नियमित मुख्य कार्यपालन अधिकारी पदस्थ किए गए हैं, वहां पूर्व से कार्यरत प्रभारी अधिकारी अपने मूल पद विकासखंड अधिकारी के रूप में कार्य करते रहेंगे। प्रशासनिक हलकों में इस फेरबदल को पंचायत व्यवस्था में कार्यक्षमता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!