Breaking News in Primes

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 13 मई को करेंगे लाड़ली बहना योजना की 36वीं किश्त जारी

1.25 करोड़ महिलाओं के खातों में सिंगल क्लिक से पहुंचेगी 1835 करोड़ रुपये से अधिक की राशि

0 0

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 13 मई को करेंगे लाड़ली बहना योजना की 36वीं किश्त जारी

 

1.25 करोड़ महिलाओं के खातों में सिंगल क्लिक से पहुंचेगी 1835 करोड़ रुपये से अधिक की राशि

 

भोपाल। मध्यप्रदेश की महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में संचालित मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 13 मई को नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव में आयोजित कार्यक्रम में योजना की 36वीं किश्त जारी करेंगे। इस अवसर पर प्रदेश की 1 करोड़ 25 लाख 22 हजार 542 लाड़ली बहनों के बैंक खातों में 1,835 करोड़ 67 लाख 29 हजार 250 रुपये की राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरित की जाएगी।

 

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि लाड़ली बहना योजना महिलाओं के जीवन में आर्थिक सुरक्षा, आत्मविश्वास और सम्मान का मजबूत आधार बनी है। योजना से महिलाओं को घरेलू जरूरतों एवं आत्मनिर्भरता की दिशा में बड़ी सहायता मिल रही है।

 

1,000 से बढ़कर 1,500 रुपये प्रतिमाह हुई सहायता राशि

 

महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में सरकार का बड़ा कदम

 

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की शुरुआत में पात्र महिलाओं को 1,000 रुपये प्रतिमाह की राशि दी जाती थी। अक्टूबर 2023 में इसे बढ़ाकर 1,250 रुपये प्रतिमाह किया गया, वहीं नवंबर 2025 से राशि में पुनः वृद्धि कर 1,500 रुपये प्रतिमाह कर दी गई।

 

इसके साथ ही सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के अंतर्गत कम राशि प्राप्त करने वाली महिलाओं को भी अतिरिक्त सहायता देकर कुल देय राशि सुनिश्चित की जा रही है। सरकार का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना और उनके जीवन स्तर में सुधार लाना है।

 

योजना का लाभ प्रदेश की करोड़ों महिलाओं तक पहुंच रहा है, जिससे ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों की महिलाएं आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!