Breaking News in Primes

मूरतगंज में ‘महिला जन-आक्रोश’ धरना प्रदर्शन दिखा आक्रोश

0 12

News By- नितिन केसरवानी

कौशाम्बी/भरवारी: नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में मंगवार को महिलाओं ने मूरतगंज ब्लाक परिसर में महिला जन आक्रोश धरना प्रदर्शन किया।

आयोजित ‘महिला जन-आक्रोश’ धरना प्रदर्शन में सम्मिलित होकर नगर अध्यक्ष कविता पासी ने उपस्थित नारी शक्तियों को सम्बोधित किया एवं विपक्षी सांसदों की नीतियों,आरक्षण बिल को लटकाने, भटकाने और अटकाने वालों के लिए अब जनता के बीच कोई जगह नहीं है। महिलाओं ने हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के दौरान विपक्षी दलों पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने हमेशा महिलाओं के अधिकारों का विरोध किया है।आरोप लगाया कि इन दलों ने सदन में नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध कर अपनी मानसिकता उजागर की है। इतिहास गवाह है,कि जब भी नारी को उसका अधिकार देने की बात आई, इन दलों ने केवल रोड़े अटकाए हैं।

‘महिला आरक्षण बिल’ को दशकों तक लटकाए रखना इनकी संकीर्ण मानसिकता का प्रमाण है। ज्योति केसरवानी ने अपने संबोधन में कहा कि देश की आधी आबादी अब जागरूक है और अपने हक में बाधा डालने वालों को करारा जवाब देगी। इस दौरान नीतू कनौजिया, भोले शंकर कुशवाहा, राकेश पाण्डेय जिला महामंत्री, राम प्रकाश पटेल, संजय जायसवाल, चक्रेश मिश्रा, जितेंद्र मिश्रा सहित अन्य कई मौजूद रहे।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!