Breaking News in Primes

धामनोद में, गौ माता सम्मान दिवस को लेकर, संत समाज, सनातनी, गो सेवक एवं बड़ी संख्या में मातृशक्ति द्वारा, तहसील कार्यालय पहुंच कर, नायब तहसीलदार एवं धामनोद पुलिस को सौंपा, ज्ञापन।* 

0 189

लोकेशन धामनोद

 

*धामनोद में, गौ माता सम्मान दिवस को लेकर, संत समाज, सनातनी, गो सेवक एवं बड़ी संख्या में मातृशक्ति द्वारा, तहसील कार्यालय पहुंच कर, नायब तहसीलदार एवं धामनोद पुलिस को सौंपा, ज्ञापन।*

*पूरे भारतवर्ष में, संत समाज, संपूर्ण हिंदू समाज और समस्त गो भक्त करीबन पांच हजार तहसीलों में एकत्रित होकर, भारत सरकार के नाम सौंपा, ज्ञापन।*

 

 

धामनोद//// धामनोद में , गौ रक्षा को लेकर आज 27 अप्रैल 2026 को प्रस्तावित “गौ सम्मान दिवस” के तहत, ज्ञापन सौंपने की तैयारियां सुबह से ही तेज़ हो गई थी। गौ रक्षा समिति एवं सनातन धर्म से जुड़े संगठनों द्वारा , इस संबंध में व्यापक जनजागरण अभियान किया जा रहा था। जिसके लिए सभी गौ भक्तों और आम नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित रहने का गोरक्षा समिति एवं सनातन धर्म ने, आव्हान पर निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, धामनोद के नए बस स्टैंड, महेश्वर रोड स्थित साईं मंदिर के सामने सभी लोग बड़ी संख्या में एकत्रित हो कर, वहां से तहसील कार्यालय पहुंचकर, नायब तहसीलदार और धामनोद पुलिस को माता द्वारा ज्ञापन दिया गया । अभियान के माध्यम से देशभर में, गो संरक्षण को बढ़ावा देने, गो हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग को प्रमुखता से उठाया गया।

 

गौरतलब है कि, यह अभियान चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत 27 अप्रैल 2026 को तहसील स्तर पर ज्ञापन देने के बाद 21 जुलाई 2026 को जिला कलेक्टर तथा 27 अक्टूबर 2026 को राज्य सचिव के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम प्रार्थना पत्र सौंपे जाने की योजना बनाई गई है। “गौ सेवा ही राष्ट्र सेवा” और “गौ माता को मिले सम्मान” जैसे नारों के साथ चल रहे इस अभियान में बड़ी संख्या में लोगों के जुड़ने की उम्मीद जताई जा रही है। वहीं आयोजकों का कहना है कि, यह केवल एक कार्यक्रम नहीं बल्कि गौ सम्मान के लिए चलाया जा रहा एक व्यापक जनआह्वान अभियान है।

 

गो भक्त महंत श्यामदास ने बताया है कि गो माता को बचाने के लिए गोस सम्मान अहवाल अभियान के तहत तहसील कार्यालय में पहुंचकर सभी गो भक्तों के द्वारा एक ज्ञापन प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति और भारत सरकार के नाम दिया जा रहा है, ताकि इस भारत वर्ष में गो माता को पूर्ण सम्मान मिले सके। गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा मिले सके, संत समाज, संपूर्ण हिंदू समाज और समस्त गो भक्त आज पूरे भारतवर्ष में करीबन पांच हजार तहसीलों में एकत्रित होकर, यह ज्ञापन भारत सरकार के नाम दे रहे हैं।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!