Breaking News in Primes

जिलाधिकारी ने जनता दर्शन में आये वृद्ध को प्रदान किया कम्बल

0 14

News By- हिमांशु उपाध्याय / नितिन केसरवानी

कौशाम्बी:  जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने मंगलवार को जनता दर्शन के दौरान कोखराज निवासी वृद्ध सोनी लाल पुत्र पितई की समस्या को गंभीरता से सुना। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को मामले का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने ठंड से बचाव के दृष्टिगत वृद्ध सोनी लाल को कम्बल भी प्रदान किया। उन्होंने कहा कि शीतलहर को देखते हुए जरूरतमंद और असहाय लोगों को हर हाल में राहत पहुंचाई जाए।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि ठंड से बचाव के लिए चिन्हित स्थलों पर नियमित रूप से अलाव जलाया जाए तथा जरूरतमंदों को कम्बल वितरण सुनिश्चित किया जाए। इसके साथ ही उन्होंने रैन बसेरों में आवश्यक सुविधाएं, जैसे साफ-सफाई, प्रकाश और ठहरने की उचित व्यवस्था बनाए रखने के भी निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि शीतकाल में किसी भी जरूरतमंद को परेशानी न हो, इसके लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क और संवेदनशील होकर कार्य करे।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!