Breaking News in Primes

कौशाम्बी: स्कूल जा रही छात्रा को डंपर ने रौंदा, हादसे में छात्रा की दर्दनाक मौत

0 36

News By- हिमांशु उपाध्याय / नितिन केसरवानी

कौशाम्बी: जनपद के महेवा घाट थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक हृदयविदारक सड़क हादसा सामने आया है। घने कोहरे के बीच लापरवाह डंफर चालक ने विद्यालय जा रही छात्रा को रौंद दिया। हादसा इतना भीषण था कि छात्रा की गर्दन धड़ से अलग हो गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार, महेवा उपहार गांव निवासी छोट्टन निषात की पुत्री गुरुवार सुबह करीब 9 बजे टिकरा गांव स्थित स्व. सुरेन्द्र इंटर कॉलेज पढ़ने जा रही थी। जैसे ही वह बैरागीपुर चौराहा के पास सेठ की दुकान के पास पहुंची, तभी तेज रफ्तार और लापरवाही से आ रहे डंफर ने छात्रा को कुचल दिया।

घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत महेवा घाट थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छात्रा के परिजनों को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की सूचना पाकर परिजन घटनास्थल पर पहुंचे, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल था। छात्रा की असामयिक मौत से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और डंपर चालक की तलाश की जा रही है।

बताया जा रहा है कि शासन द्वारा घने कोहरे में वाहनों को धीमी गति से चलाने और विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं, घने कोहरे में भी तेज रफ्तार भारी वाहनों पर सख्त कार्रवाई की मांग, बावजूद इसके भारी वाहन चालकों की लापरवाही लगातार हादसों का कारण बन रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!