News By- हिमांशु उपाध्याय / नितिन केसरवानी
कौशाम्बी: भरवारी नगर स्थित भरवारी कस्बे में मंगलवार को जीएम और डीआरएम के निर्देश के बाद रेलवे की अंडर पास निर्माण करने वाली जांच टीम के अधिकारियों ने आधुनिक यंत्रों से डिजिटल नापजोख की।
नापजोख करने वाली टीम ने बताया कि यह रिपोर्ट रेलवे के उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी। वहां से रिपोर्ट को मंजूरी मिलने के बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू होगी और फिर अंडरपास का निर्माण किया जाएगा। कर्मचारियों ने यह भी बताया कि फिलहाल हर एक एंगल से डिजिटल नाप की जा रही है, जिसमें 4 से 5 दिन का समय लगेगा।