Breaking News in Primes

सरपंच पद के लिए तीन पंच पद के दो नामांकन फॉर्म हुए जमा।

0 152

सरपंच पद के लिए तीन पंच पद के दो नामांकन फॉर्म हुए जमा।

 

सीधी/मझौली

 

पंचायत उप निर्वाचन 2025 में मझौली जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत छुही में सरपंच पद तथा ग्राम पंचायत सिरौला में एक पच पद पर निर्वाचन संपन्न कराया जाना है जिसके लिए जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन) स्वरचित सोमवंशी ने आदेश जारी कर जनपद पंचायत मझौली के ग्राम पंचायत छुही में सरपंच पद तथा सिरौला में एक पंच पद का शुभ व्यवस्थित शांतिपूर्ण ढंग से निर्वाचन संपन्न करने तहसीलदार मझौली दिलीप सिंह को रिटर्निंग ऑफिसर तथा नायक तहसीलदार मझौली वेदवती सिंह को सहायक रिटर्निग ऑफिसर नियुक्त किया गया था जिसका नामांकन जनपद पंचायत मझौली के प्रज्ञा भवन में 8 दिसंबर से जमा कराया जा रहा था। प्राप्त जानकारी के अनुसार नामांकन फॉर्म जमा करने के आज अन्तिम दिवस 15 दिसंबर तक ग्राम पंचायत छुही के सरपंच पद के निर्वाचन के लिए तीन जिसमें वीरेंद्र प्रसाद पनिका पिता शिवचरण पनिका, प्रेमनाथ पनिका पिता राम शाखा पनिका, नरेंद्र कुमार सिंह पिता भैया लाल सिंह शामिल है का नामांकन पत्र प्राप्त हुआ है।

तथा ग्राम पंचायत सिरौला के पंच पद के लिए दो श्रीनिवास कुशवाहा पिता सुदर्शन कुशवाहा तथा गरिमा सेन पति धर्मेन्द्र कुमार सेन का नामांकन फार्म जमा किया गया है। उक्त निर्वाचन को शांतिपूर्ण सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने की प्रक्रिया निरंतर जारी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!