Breaking News in Primes

हजारों समर्थकों के साथ लवकेश सिंह ने दाखिल किया नामांकन फॉर्म,क्षेत्रीय विधायक ,पूर्व जिला व जिला अध्यक्ष रहे सामिल।*

0 488

*हजारों समर्थकों के साथ लवकेश सिंह ने दाखिल किया नामांकन फॉर्म,क्षेत्रीय विधायक ,पूर्व जिला व जिला अध्यक्ष रहे सामिल।*

 

*फार्म जमा करने के अन्तिम दिन तक जमा किए गए आठ नामांकन फॉर्म*

 

सीधी/मझौली

 

संपन्न होने जा रहे नगर परिषद मझौली अध्यक्ष पद के उप निर्वाचन को लेकर नामांकन फार्म जमा करने के आज अंतिम दिन 15 दिसंबर को तहसील कार्यालय के सामने सुबह से ही नामांकन फार्म जमा करने वालों का जमावड़ा देखा गया वही अंतिम समय में भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय विधायक धौहनी कुंवर सिंह टेकाम, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सीधी कुंवर अभ्युदय सिंह राज (राजा मड़वास),जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान, पूर्व जिला अध्यक्ष के के तिवारी व इंद्रशरण सिंह, पूर्ण नगर पालिका अध्यक्ष देवेंद्र सिंह मुन्नू व हजारों समर्थकों के काफिले के साथ भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी के रूप में लवकेश सिंह गहरवार द्वारा आज पुनः गाजे बाजे के साथ रैली निकाल विधिवत ढंग से नामांकन पत्र दाखिल किया गया। मीडिया पूछे जाने पर जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह द्वारा कहा गया है कि भारतीय जनता पार्टी की ओर से लवकेश सिंह गहरवार का नामांकन फॉर्म जमा कराया गया है एक और भारतीय जनता पार्टी की ओर से नामांकन फॉर्म जमा है जल्द ही कंफर्म प्रत्याशी की घोषणा की जाएगी। यह पूछे जाने पर की इस बार भारतीय जनता पार्टी किस मुद्दे को लेकर चुनाव मैदान में अपना प्रत्याशी उतारेगी उनके द्वारा कहा गया कि हमारे केन्द्र एवं राज्य सरकार अनेक जन कल्याणकारी योजनाएं चला रखी है विकास तेज गति से जारी है। यही योजनाएं एवं विकास पार्टी प्रत्याशी के लिए काफी है। बस इनकी जानकारी जन-जन तक पहुंचाया जाना है। जिनके सीधी पहुंचते ही सोशल मीडिया में एक पत्र वायरल हो रहा है जिसमें लवकेश सिंह को भाजपा की ओर से प्रत्याशी घोषित किया गया उल्लेखित है! बताते चले की भारतीय जनता पार्टी द्वारा आरके पैलेस में सभा आयोजित कर सभा को संबोधित करते हुए रैली विशाल रैली के साथ भारतीय जनता पार्टी के जय घोष नारो के साथ तहसील कार्यालय पहुंचे नामांकन दाखिल किया गया।

 

*काफिले में प्रमुख रूप से यह रहे शामिल*

क्षेत्रीय विधायक कुंवर सिंह टेकाम, राष्ट्रीय कार्य विकास समिति सदस्य कुंवर अभ्युदय सिंह राज, जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान, पूर्व जिला अध्यक्ष के के तिवारी, इन्द्रशरण सिंह चौहान, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सीधी देवेंद्र सिंह मुन्नू, जिला महामंत्री अखिलेश पांडे, लोरिक प्रसाद यादव, मंत्री चंद्रपाल सिंह उइके, मंडल अध्यक्ष प्रवीण तिवारी, डॉ रामनरेश सोनी, भगवत प्रसाद गुप्ता, रामसखा शर्मा, संतोष उरमलिया, शिवदान साकेत, पवन मिश्रा, एंड अखिलेश जायसवाल, भाजपा पार्षद हिमांशु तिवारी, गोविंद साकेत,

के साथ मंडल मझौली के महिला -पुरुष संगठन पदाधिकारी कार्यकर्ता, युवा मोर्चा के पदाधिकारी कार्यकर्ता के साथ हजारों की संख्या में नगर क्षेत्र के पार्टी कार्यकर्ता एवं समर्थक शामिल रहे।

 

*अन्तिम दिन तक जमा हुए आठ नामांकन फॉर्म*

 

नगर अध्यक्ष मझौली के उप निर्वाचन को लेकर जहां देखा जा रहा था कि कम समय को लेकर 2 से 3 उम्मीदवार मैदान में हो सकते हैं। लेकिन आज चार और उम्मीदवारों ने अपना नामांकन फॉर्म जमा किया है माहौल कुछ और ही बना दिया। नामांकन फॉर्म जमा करने वालों में लवकेश सिंह पिता स्वर्गीय अनियार सिंह गहरवार वार्ड क्रमांक 5, रजनीश गुप्ता पिता बुद्धसेन गुप्ता वार्ड क्रमांक 10, शंकर प्रसाद पिता रामविशाल गुप्ता वार्ड क्रमांक 10, गोरेलाल पिता रामस्वरूप सोनी वार्ड क्रमांक 10, विदेश सिंह पिता नेपाल सिंह बघेल वार्ड क्रमांक 11, रूबी सिंह पति विदेश सिंह वार्ड क्रमांक 11, मार्तंड चतुर्वेदी पिता रमेश चतुर्वेदी वार्ड क्रमांक 1, श्रीनिवास सिंह नेटी पिता रामखेलावन नेटी वार्ड क्रमांक 15 शामिल है मिली जानकारी के अनुसार लवकेश सिंह व रजनीश गुप्ता बीजेपी की ओर से, विदेश सिंह, रूबी सिंह कांग्रेस पार्टी की ओर से पहले ही नामांकन फॉर्म जमा चुके थे लेकिन आज अंतिम दिन कांग्रेस के जिला अध्यक्ष ज्ञान प्रताप सिंह मझौली पहुंच मार्तंड चतुर्वेदी का नामांकन फॉर्म जमा कराया गया है खबर यह है कि टिकट भी कंफर्म कर दी गई है। वही सायद शंकर प्रसाद गुप्ता भी घर वापसी की उम्मीद को लेकर कांग्रेस से दावेदारी करते हुए अपना नामांकन फॉर्म आज ही जमा कर रखे हैं।श्रीनिवास नेटी गोंडवाना गणतंत्र पार्टी तथा गोरेलाल सोनी राष्ट्रीय प्युपिल्स पार्टी की तरफ से नामांकन फॉर्म जमा किए जाएं बताए जा रहे हैं।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!