News By- हिमांशु उपाध्याय / नितिन केसरवानी
कौशाम्बी: जिला मुख्यालय में घरेलू गैस सिलेंडर को लेकर लोगों की परेशानियाँ लगातार बढ़ रही हैं। समय पर सिलेंडर नहीं मिल रहा, सप्लाई अनियमित है और गैस HP गैस एजेंसियों के बाहर उपभोक्ताओं की लंबी लाइनें दिखाई दे रही हैं। लोगों ने प्रशासन से समाधान की मांग की है।
घरेलू गैस की किल्लत ने लोगों की रसोई को संकट में डाल दिया है। पिछले कई दिनों से सिलेंडर की नियमित सप्लाई नहीं हो रही। उपभोक्ता सुबह से HP गैस एजेंसी पर लाइन में खड़े रहते हैं, लेकिन उन्हें सिलेंडर नहीं मिल पाता। इसको लेकर एजेंसी में झगड़ा भी होने लगा है।
लोगों का आरोप है कि गैस एजेंसियों में सिलेंडर कम पहुँच रहे हैं, और जो पहुँचते हैं… वह भी तय समय पर नहीं दिए जाते। कई उपभोक्ता ऐसे भी हैं जिन्होंने बुकिंग के बाद 5 से 7 दिन तक इंतज़ार किया, लेकिन डिलीवरी नहीं मिली।
महिलाएँ और बुजुर्ग परेशान दिखाई दिए, क्योंकि रसोई गैस न होने की वजह से उन्हें वैकल्पिक साधनों पर निर्भर होना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि या तो गैस की कालाबाज़ारी हो रही है, या फिर सप्लाई कम भेजी जा रही है। उपभोक्ताओं ने जिलाधिकारी और गैस कंपनियों से सख्त कार्रवाई और व्यवस्था सुधारने की मांग की है।
कौशांबी में घरेलू गैस की समस्या लगातार बढ़ रही है और इसका असर सीधे आम उपभोक्ताओं की रसोई पर पड़ रहा है। अब देखना होगा कि प्रशासन और गैस कंपनियाँ इस समस्या के समाधान के लिए क्या कदम उठाती हैं।