Breaking News in Primes

मध्य प्रदेश में शीतलहर का प्रकोप जारी, कई शहरों में पारा 25 साल में सबसे नीचे

0 105

मध्य प्रदेश में शीतलहर का प्रकोप जारी, कई शहरों में पारा 25 साल में सबसे नीचे

 

भोपाल::मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड का दौर लगातार तेज होता जा रहा है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए भोपाल समेत कई जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। राज्य के अधिकांश हिस्सों में रात का तापमान सामान्य से काफी नीचे दर्ज किया गया, जबकि दिन में भी पारा तेजी से गिरा है।

 

भोपाल और इंदौर में न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो पिछले 25 वर्षों में सबसे कम है। जबलपुर में पारा 8.5 डिग्री, उज्जैन में 10.5 डिग्री और ग्वालियर में 10.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। पहाड़ी क्षेत्र पचमढ़ी में न्यूनतम तापमान अपेक्षाकृत अधिक, 23.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

 

दिन के तापमान में भी गिरावट देखने को मिली। भोपाल में अधिकतम तापमान 25.8 डिग्री, इंदौर में 25.9 डिग्री और ग्वालियर में 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। उज्जैन में अधिकतम तापमान 27.7 डिग्री और जबलपुर में 25.7 डिग्री सेल्सियस रहा।

 

बैतूल, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, रीवा, सिवनी, सीधी और उमरिया समेत कई जिलों में अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा, जिससे दिन में भी ठंड का एहसास बना हुआ है।

 

मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर से आने वाली बर्फीली हवाओं के कारण ठंड बढ़ रही है और फिलहाल इससे राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। अगले 48 घंटे राज्य के कई हिस्सों के लिए चुनौतीपूर्ण रहेंगे।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!