Breaking News in Primes

धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान से साकार हुआ लालबहादुर को “अपना घर” का सपना। *क्षेत्रीय विधायक कुंवर सिंह टेकाम ने कराया गृहि प्रवेश*

0 56

धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान से साकार हुआ लालबहादुर को “अपना घर” का सपना।

 

*क्षेत्रीय विधायक कुंवर सिंह टेकाम ने कराया गृहि प्रवेश*

*अरविंद सिंह परिहार सीधी*

 

जिले के जनपद पंचायत कुसमी के ग्राम पंचायत टमसार निवासी लालबहादुर सिंह पिता शिवप्रसाद सिंह का वर्षों पुराना पक्का घर बनाने का सपना आज साकार हो गया। धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के अंतर्गत स्वीकृत उनके नवनिर्मित आवास के माध्यम से संभव हुआ। आज भगवान विरसा मुंडा के 150वी जयंती जो गौरव दिवस के रूप में देश भर में मनाई गई के अवसर पर विधायक कुंवर सिंह टेकाम के द्वारा उनके नवीन आवास का गृह प्रवेश कार्यक्रम संपन्न हुआ। यह पल न केवल लालबहादुर सिंह के परिवार के लिए, बल्कि पूरे ग्राम के लिए हर्ष और गर्व का विषय बन गया।नवनिर्मित आवास प्राप्त करने पर लालबहादुर सिंह ने भावुक होकर कहा कि अब उनका परिवार सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन जी सकेगा। पहले कच्चे घर में वर्षा और गर्मी के मौसम में कई कठिनाइयाँ आती थीं, परंतु अब पक्का मकान उनके जीवन में स्थिरता और सुरक्षा लेकर आया है।लालबहादुर सिंह ने कहा कि यह सिर्फ एक घर नहीं, बल्कि नए जीवन, नई उम्मीदों और उज्ज्वल भविष्य की शुरुआत है। हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हैं। इस दौरान जनपद सदस्य जमुनी देवी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी ज्ञानेंद्र मिश्रा, आवास प्रभारी ब्रह्मानंद पांडे, विकासखंड समन्वयक अर्जुन सिंह चौहान, ग्राम पंचायत सचिव, ग्राम रोजगार सहायक सहित अनेक ग्रामीणजन उपस्थित रहे और इस आनंदमय क्षण के साक्षी बने।

 

*2000 से अधिक लोगों को कराया गृह प्रवेश*

 

जनजातीय गौरव दिवस-धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंतीकृके अवसर पर पीएम जनमन अंतर्गत जिले के 1778 तथा धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान अंतर्गत जिले के 273 नवनिर्मित आवासों का गृह प्रवेश कराया गया।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!