Breaking News in Primes

आज का युवा कल का भविष्य – अमरनाथ यादव

0 27

News By- हिमांशु उपाध्याय/ नितिन केसरवानी

कौशाम्बी:

मेडिकल कॉलेज कादीपुर में युवा मोर्चा द्वारा आयोजित आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान कार्यक्रम युवा सम्मेलन को बतौर मुख्यातिथ फूलपुर के चेयरमैन अमरनाथ यादव, विशिष्ट अतिथि जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष शिवप्रताप मौर्य की अध्यक्षता में संबोधित किया।

मुख्यातिथि अमर नाथ यादव ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज भारत की अर्थव्यवस्था विश्व में चौथे स्थान पर है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि युवाओं की सक्रिय भागीदारी से इसे जल्द ही प्रथम स्थान पर लाया जा सकता है।आत्मनिर्भर भारत का लक्ष्य तभी पूरा होगा जब देश का युवा स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देगा ऐसी तमाम बातों को विस्तार से बताया। इसी क्रम में विशिष्ट अतिथि जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने संबोधित करते हुए कहा कि जब हमारे देश का युवा स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देगा और नवाचार की दिशा में आगे बढ़ेगा। साथ ही स्वदेशी वैक्सीन ने न केवल देश के लोगों की,बल्कि विश्वभर के नागरिकों की जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने रक्षा क्षेत्र में स्वदेशी उत्पादन का जिक्र करते हुए ब्रह्मोस मिसाइल का उल्लेख किया और कहा कि भारत अब आत्मनिर्भरता की दिशा में मजबूती से आगे बढ़ रहा है। साथ ही सम्मेलन के समापन पर जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने युवाओं को 12 बिंदुओं पर आधारित संकल्प दिलाया।

इसमें आत्मनिर्भर भारत के निर्माण,स्वदेशी अपनाने,स्थानीय उद्योगों को प्रोत्साहन देने और समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रसर रहने का आह्वान किया गया। विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से आए युवा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को सफल बनाने का प्रण लिया गया। इस मौके पर क्षेत्रीय मंत्री युवा मोर्चा सौरभ सिंह,प्रिंसिपल डॉक्टर हरिओम सिंह,जिला महामंत्री दीपचंद दिवाकर,जिला उपाध्यक्ष अजय पाण्डेय,डीसीएफ चेयरमैन चंद्र दत्त शुक्ला,मण्डल अध्यक्ष मनमोहन कुशवाहा,युवा मोर्चा महामंत्री नीरज मोदनवाल,हर्ष केसरवानी,मंडल अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता,विराट गुप्ता सहित सम्मानित कार्यकर्तागण उपस्थित रहें।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!