हिमांशु उपाध्याय/ नितिन केसरवानी
कौशाम्बी: जनपद पुलिस ने अपराध और अपराधियों पर लगाम कसने के लिए एक विशेष अभियान चलाया, जिसके तहत 32 वारंटी और 2 वांछित अपराधियों सहित कुल 34 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार के निर्देश पर 11-12 सितंबर की रात को चलाए गए इस व्यापक अभियान में जनपद के विभिन्न थानों की पुलिस टीमों ने कार्रवाई की।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों का थानावार विवरण इस प्रकार है:
थाना कराारी: 4 अभियुक्त
थाना पश्चिम शरीरा: 3 अभियुक्त
थाना महेवाघाट: 2 अभियुक्त
थाना सराय अकिल: 2 अभियुक्त
थाना चरवा: 3 अभियुक्त
थाना पिपरी: 11 अभियुक्त
थाना संदीपंनघाट: 1 अभियुक्त
थाना कोखराज: 6 अभियुक्त
थाना सैनी: 2 अभियुक्त
यह अभियान अपराध नियंत्रण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।