Breaking News in Primes

साइबर और महिला सुरक्षा टीम ने छात्राओं के लिए एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया

0 19

News By- हिमांशु उपाध्याय / नितिन केसरवानी

इसमें हेल्पलाइन नंबरों और महिलाओं के प्रति अपराधों की जानकारी दी गई।

कौशाम्बी: साइबर और महिला सुरक्षा टीम ने शुक्रवार को उच्च प्राथमिक विद्यालय में छात्राओं से बातचीत की। इस दौरान सभी को साइबर सुरक्षा और महिला सशक्तिकरण अभियान की जानकारी दी गई।

उप निरीक्षक विन्ध्वासिनी ने विद्यालय की छात्राओं से कहा कि रास्ते में आते जाते अथवा कालेज के आस पास व गांव रिश्तेदारी में किसी भी व्यक्ति द्वारा अश्लील हरकते,इशारे,छेड़खानी या सोशल मीडिया से परेशान करने पर  महिला हेल्पलाइन नंबर-1090, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर-1076, साइबर हेल्पलाइन नंबर-1930, आपातकालीन सेवा-112, चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर-1098 और वन स्टॉप सेंटर नंबर-181 के बारे में विस्तृत रूप से बताया|

इसके अलावा महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों के संबंध में जानकारी देते हुए शासन द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम जैसे मिशन शक्ति, शुभमंगल योजना, साइबर क्राइम एवं साइबर सुरक्षा के बारे में जागरूक किया गया। इस अवसर पर उपनिरीक्षक विन्ध्वासिनी,महिला हेड कांस्टेबल पूनम वर्मा,महिला  कांस्टेबल श्रेया यादव समेत कालेज के शिक्षक और शिक्षिकाएं मौजूद रहे।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!