Breaking News in Primes

Singrauli News: मोरवा छठ नदी में मिला सुनील गुप्ता का शव जांच में जुटी पुलिस

0 7

Singrauli News: मोरवा छठ नदी में मिला सुनील गुप्ता का शव जांच में जुटी पुलिस

 

सिंगरौली जिले के मोरवा स्थित मेढौली छठ घाट पर सुनील गुप्ता का शव नदी में उतरा मिला। नदी किनारे गए स्थानीय लोगों ने शव को देख पुलिस को इसकी सूचना दी। इधर शव मिलने की सूचना क्षेत्र में आग की तरह फैली और देखते ही देखते छठ घाट पर भीड़ जुट गई। वहीं मोरवा निरीक्षक द्वारा भेजे गए पुलिस बल ने किसी तरह शव को बाहर निकाला। पुलिस के मुताबिक व्यक्ति की पहचान सुनील गुप्ता पिता अशोक गुप्ता उम्र 30 वर्ष निवासी मेढ़ौली के तौर पर की गई है। उसके परिजनों ने उसके जुते एवं कपड़ों से उसकी पहचान की। उन्होंने बताया कि वह कोरबा में रहकर काम किया करता था। 3 दिन पूर्व ही वह घर आया था। स्थिति देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि सुनील गुप्ता 2 से 3 दिन पूर्व छठ नदी में गिरा होगा। लोगों द्वारा कयास लगाए जा रहे हैं की शायद शराब के नशे में सुनील गुप्ता नदी में गिर गया होगा। पुलिस ने बताया कि मौत का सही कारण तो पोस्टमार्टम के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम हेतु भिजवा दिया है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!