Breaking News in Primes

प्रयागराज उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने स्वरूपरानी चिकित्सालय का औचक निरीक्षण करते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

0 25

News By-नितिन केसरवानी

महिला सशक्तीकरण कार्यक्रम में सम्मिलित होते हुए व्यक्त किए अपने विचार

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की माननीय उपाध्यक्षा श्रीमती चारू चौधरी ने शनिवार को जनपद प्रयागराज भ्रमण कार्यक्रम के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चाका, स्वरूपरानी चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। इसके साथ ही साथ उन्होंने युनाइटेड मेडिसिटी में आयोजित महिला सशक्तीकरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुई। मा0 उपाध्यक्ष महोदया ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चाका का निरीक्षण करते हुए उन्होंने वहां पर आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने वहां पर साफ-सफाई की व्यवस्था को सुनिश्चित किए जाने एवं मरीजों के साथ अच्छा व्यवहार किए जाने के साथ-साथ अच्छे ढंग से इलाज करने के लिए कहा है। मा0 उपाध्यक्ष महोदया ने तत्पश्चात युनाइटेड मेडिसिटी प्रयागराज के नर्सिंग डिपार्टमेंट में महिला सशक्तीकरण हेतु आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होते हुए अपने विचार व्यक्त किए।

 

माननीय उपाध्यक्ष महोदया ने स्वरूपरानी चिकित्सालय पहुंचकर वहां पर भी औचक निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं का जायया लिया। उन्होंने महिला प्रसूति वार्ड में पहुंचकर मरीजों से बातचीत कर उनका हालचाल जाना व उपचार एवं सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। साफ-सफाई की व्यवस्था ठीक न पाये जाने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए साफ-सफाई के साथ-साथ अन्य सभी व्यवस्थायें सुनिश्चत करने के निर्देश दिए है। उन्होंने बेड की चादरों को प्रतिदिन बदलने, मरीजों की उचित देखभाल किए जाने, समय से चिकित्सकों के द्वारा वार्डों का राउण्ड किए जाने तथा मरीजों का उचित उपचार किए जाने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि अस्पताल के वार्डों में कोई भी बाहरी व्यक्ति न रहे, दलालो पर पैनी नजर रखने के निर्देश दिए है। मा0 उपाध्यक्ष महोदया ने कहा कि यदि किसी जांच या परीक्षण के लिए व अन्य हेतु कोई शुल्क निर्धारित हो, तो उतना ही शुल्क मरीजों से लिया जाये। मा0 उपाध्यक्ष ने स्किन सर्जरी, ईएनटी महिला वार्ड, डिलेवरी वार्ड सहित अन्य वार्डों का निरीक्षण करते हुए सम्बंधित को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने मरीजों और तिमारदारों के साथ अच्छा व्यवहार करने तथा उनके बैठने, पीने के पानी सहित अन्य सभी आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित बनाये रखने के लिए कहा। इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी, केन्द्र प्रशासक मिशन शक्ति वन स्टॉप सेंटर नीलेशा सहित अन्य सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

 

 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!