Breaking News in Primes

किन्नर समाज के उत्थान हेतु कौशाम्बी में समीक्षा बैठक, मेडिकल कॉलेज में विशेष वार्ड का शुभारंभ

0 14

News By-नितिन केसरवानी

कौशाम्बी: उत्तर प्रदेश किन्नर कल्याण बोर्ड की सदस्य महामंडलेश्वर कौशल्या नंद गिरी ने सोमवार को कौशाम्बी दौरे के दौरान अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। बैठक में किन्नर समाज के स्वास्थ्य, शिक्षा और सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर व्यापक चर्चा की गई।

महामंडलेश्वर कौशल्या नंद गिरी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि ट्रांसजेंडर समुदाय को सरकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित रूप से मिले। उन्होंने कहा कि समाज के इस वर्ग को मुख्यधारा में लाने के लिए ठोस प्रयास किए जाने की आवश्यकता है।

इस अवसर पर कौशाम्बी मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में किन्नरों के लिए बनाए गए एक विशेष वार्ड का उद्घाटन भी महामंडलेश्वर द्वारा फीता काटकर किया गया। यह वार्ड ट्रांसजेंडर समुदाय को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक सराहनीय पहल है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!