Breaking News in Primes

स्वाशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय चिकित्सालय में निःशुल्क ठंड़ा होम मेड ओआरएस काउन्टर का हुआ उद्धाटन

0 5

News By-नितिन केसरवानी

कौशाम्बी स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय सम्बन्घित संयुक्त जिला चिकित्सालय में सोमवार को चिकित्सालय के प्रधानाचार्य डा0 हरिओम कुमार सिंह के द्वारा गर्मी को देखते हुए चिकित्सालय प्रांगण में लू से बचाव के के लिए एक अच्छी पहल की शुरूवात करते हुए चिकित्सालय में सुदूर इलाको से आने वाले मरीजो एवं तीमारदारो को पीने के लिए निःशुल्क ठंड़ा होम मेड ओआरएस के काउन्टर का उद्धाटन किया गया। मरीज एवं तीमारदार चिकित्सालय परिसर मे लगे काउन्टर पर प्रतिदिन ओ0पी0डी समय प्रातः 08:00 बजे से आपरह्न 02:00 बजे तक पहुच कर इसका लाभ प्राप्त कर भीषण गर्मी से निजात पा सकते है तथा धर के प्रयोग हेतु ओ0पी0डी0 हाल में लगे ओआरएस काउन्टर से निःशुल्क पैकेट भी प्राप्त कर सकते है।

प्रधानाचार्य डा0 हरिओम कुमार सिंह के द्वारा ओआरएस के बारे में जानकारी प्राप्त करायी गयी। अगर शरीर में पानी की कमी होने पर इलोक्ट्रोलाइट का स्तर बिगड़ जाता है  ओआरएस ओरल रिड्रेसेसन सलूसन होता है जो शरीर में पानी की कमी होने पर इलेक्ट्रोलाइट को सामान्य स्तर पर लाता है। ओ0आर0एस0 धोल शरीर में सोडियम एवं ग्लुकोज की मात्रा को बनाये रखने में सहायक होता है। गर्मी में लोगो के शरीर से ज्यादा पसीना निकलने के कारण ग्लूकोज और पानी की कमी हो जाती है जिसकी पूर्ति के लिए ओ0आर0एस0 का प्रयोग किया जाता है।

इसका प्रयोग दस्त के इलाज में भी होता है जिन घरो में शिशु और बच्चे होते है उन घरो में ओआरएस हमेशा मौजूद होना चाहिए। डा0 सन्तोष सहायक आचार्य कम्युनिटी मेडिसिन द्वारा बताया गया कि ओआरएस को कैसे अपने घर पर तैयार कर आप इसका प्रयोग कर सकते है। सबसे पहले आप को अपने हाथो को अच्छी तरह धोना है उसके बाद एक साफ बर्तन पर 1 लीटर पानी लेना है फिर 1 चम्मच नमक और 6 चम्मच चीनी को लेना है इसको मिला कर आप इसका प्रयोग 24 धंटे तक कर सकते है। कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा0 सुनील कुमार शुक्ला, डा0 संजीव कुमार  डा0 रविरंजन सिंह, सुरभि प्रकाश डा0 रंजीत कुमार निर्मल डा0 नरेन्द्र कुमार डा0 विकेश दुवे एवं एम0बी0बी0एस0 प्रथम वर्ष के छात्र/छात्राये आदि उपस्थित रहे। प्रधानाचार्य के इस अच्छी पहल की सभी लोग भूरि भूरि प्रशंसा करते नजर आये।

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!