Breaking News in Primes

अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह ने आज परेड में ली सलामी, पुलिस लाइन का किया गहन निरीक्षण

0 11

News By- हिमांशु उपाध्याय / नितिन केसरवानी

कौशाम्बी जिले में पुलिस प्रशासन की कार्यशैली को और अधिक चुस्त-दुरुस्त और अनुशासित बनाने के उद्देश्य से अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह ने आज पुलिस लाइन्स में आयोजित साप्ताहिक परेड की सलामी ली। उन्होंने परेड का टोलीवार निरीक्षण करते हुए पुलिस कर्मियों की वर्दी, अनुशासन और टर्नआउट का बारीकी से अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान अपर राजेश सिंह ने परेड में उपस्थित समस्त पुलिसकर्मियों को शारीरिक रूप से फिट रहने के लिए प्रेरित करते हुए दौड़ भी लगवाई। उन्होंने कहा कि एक सशक्त पुलिस बल के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से फिट रहना अत्यंत आवश्यक है। परेड के बाद अपर पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन परिसर का गहन निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने पुलिस लाइन की विभिन्न शाखाओं, आरटीसी बैरक, टायलेट, मेस, निर्माणाधीन पुलिस आवासों समेत सम्पूर्ण परिसर का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिन स्थानों पर कमियाँ पाई गईं, वहाँ संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए और समयबद्ध सुधार करने के आदेश भी दिए। अपर पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह ने पुलिस मेस की स्वच्छता व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने को कहा तथा पुलिस कर्मियों के रहने एवं खानपान की व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए सुझाव दिए। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों को अच्छा वातावरण मिलने से उनकी कार्यक्षमता में वृद्धि होती है, जिससे कानून व्यवस्था को और मजबूत किया जा सकता है। अपर पुलिस अधीक्षक की यह सक्रियता पुलिस बल के मनोबल को नई ऊंचाई देने की दिशा में एक सराहनीय कदम माना जा रहा है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!