Breaking News in Primes

फंदे पर मिला स्कूली छात्र का शव बहन भी गंभीर घायल

0 54

नितिन केसरवानी

*कौशाम्बी* संदीपन घाट थाना क्षेत्र के कुराई गांव का एक स्कूली छात्र घर के बाहर संदिग्ध दशा में दरवाजे के जगले से फंदे से बंधा मिला है घर में उसकी बहन भी गंभीर घायल है घायल बहन को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया और स्कूली छात्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है मृतक युवक के जेब से 10 हजार आठ सौ रुपए और विद्यालय की फीस की कई रसीद मिली है घटनास्थल पर फंदे पर झूलने के लिए स्टूल या अन्य कोई समान नहीं मिला है

जानकारी के मुताबिक संदीपन घाट थाना क्षेत्र के कुराई गांव निवासी नितिन कुमार उम्र 18 वर्ष पुत्र रामदेव क्षेत्र के एक चर्चित विद्यालय का विद्यार्थी था वह मंगलवार की सुबह घर से विद्यालय जाने के लिए फीस की रकम के साथ निकाला था लेकिन कुछ देर बाद गांव के बाहर एक डिग्री कॉलेज के पीछे मकान के दरवाजे के जंगला से उसका शव बंधा हुआ मिला है शव देखने से प्रतीत होता है कि हत्या करके गले में गांठ लगाकर शव को टांग दिया गया है मृतक के दोनों पैर जमीन में छू रहे हैं कुछ देर बाद जानकारी मिली कि उसकी बहन भी घर में घायल है मृतक के चाचा ने युवक के आत्महत्या किए जाने की तहरीर थाना पुलिस को दी है मृतक युवक के माता-पिता की ओर अभी कोई बयान नहीं आया है लेकिन घटनास्थल की परिस्थिति आत्महत्या से इनकार कर रही है मौत की सूचना के बाद मौके पर तमाम लोगों की भीड़ लग गई है मामले की सूचना पुलिस को दी गई है मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है वहीं मृतक युवक की घायल बहन का इलाज अस्पताल में चल रहा है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!