Breaking News in Primes

कौशाम्बी : टोल वसूल करने वाले टोल प्लाजा बने जाम के मुख्य सूत्रधार, सरकार के आदेश की उड़ा रहे धज्जियां

0 40

 

News By- नितिन केसरवानी

कोखराज कौशांबी महाकुंभ 2025 प्रयागराज के आयोजन पर टोल प्लाजा में टोल टैक्स की वसूली पर योगी सरकार ने पूरी तरह से रोक लगाने का निर्देश दिया था लेकिन टोल प्लाजा के अधिकारी कर्मचारी योगी सरकार के आदेश को नहीं मानते और उन्होंने महाकुंभ के आयोजन के दौरान निकलने वाले वाहनों से टोल प्लाजा कोखराज में खुलेआम वाहनों से टोल टैक्स की वसूली की है वाहन चालकों के तमाम विरोध के बावजूद कोखराज टोल प्लाजा पर वाहनों से महाकुंभ मेला के दौरान खुलेआम टोल टैक्स की वसूली हुई है|

जिसका पुख्ता सबूत टोल प्लाजा के सीसीटीवी कैमरे में मौजूद है टोल प्लाजा पर टोल टैक्स वसूली के चलते वाहनों के निकलने की गति धीमी हो गई और भीषण जाम की स्थिति लगातार बनी रही टोल टैक्स की वसूली के चलते टोल प्लाजा कोखराज पर बीते कई दिनों से लंबा जाम लगने लगा जिसका नतीजा यह निकला कि प्रयागराज महाकुंभ क्षेत्र से चारों तरफ 100 किलोमीटर तक लम्बा जाम सड़कों पर लग गया आम जनता हलाकान हो गई लाखों श्रद्धालु परेशान हो गए भीषण जाम में फंसने के बाद आम जनता के बीच चारों तरफ त्राहि त्राहि मच गया जाम हटवाने के लिए पुलिस से लेकर प्रशासनिक अधिकारियों तक के पसीने छूट गए लेकिन कई दिन बीत जाने के बाद भी राष्ट्रीय राजमार्ग सहित प्रमुख राजमार्गों के जाम नहीं हटाए जा सके हैं

जिससे जाम के झाम से कई दिन से आम जनता परेशान दिखाई पड़ रही है इससे दुर्घटनाएं तेजी से बढ़ी है और सड़क पर लोग दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं लोगो के परिवार बिखर रहा है महाकुंभ प्रयागराज के दौरान टोल प्लाजा पर यदि योगी सरकार का आदेश मान लिया गया होता और टोल टैक्स लेना बन्द कर वाहनों को निकलने की छूट दे दी गई होती तो प्रयागराज और उसके आसपास के क्षेत्र में जाम की स्थिति ना होती और आम जनता श्रदालु परेशान ना होते योगी सरकार के निर्देशों की धज्जियां उड़ाने वाले टोल प्लाजा कोखराज के अधिकारी कर्मचारियों पर अभी तक मुकदमा दर्ज कराकर उनकी गिरफ्तारी नहीं कराई गई है आम जनता ने योगी सरकार का ध्यान आकृष्ट करते हुए टोल प्लाजा के अधिकारी कर्मचारियों के मनमानी तरीके से टोल टैक्स वसूली और योगी सरकार के आदेशों की धज्जियां उड़ाने के मामले पर इन पर मुकदमा दर्ज कराकर उनकी गिरफ्तारी कराए जाने की मांग की गई है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!