Breaking News in Primes

पैरामाउंट को मिला विशेष गौरव एवं सम्मान

0 102

कसरावद की पैरामाउंट को मिला विशेष गौरव एवं सम्मान

 

राजू पटेल कसरावद (खरगोन)

 

 

श्री निमाड़ पाटीदार एजुकेशन सोसायटी कसरावद के द्वारा संचालित विद्यालय पैरामाउंट अकेडमी कसरावद के लिए 18 जनवरी के दिन ऐतिहासिक सफलता वाला रहा। विद्यालय की मीडिया प्रभारी प्रमिला पाटीदार ने बतलाया कि प्राचार्य डॉ अखिलेश पाटीदार के प्रयासों से आईआईटी दिल्ली के द्वारा कक्षा 6 से 12 के विद्यार्थियों के लिए विशेष ऑनलाइन कक्षाएं प्रारंभ की गई। धरती फाउंडेशन बिहार के संस्थापक निशांत भारद्वाज द्वारा मृदा भू जल प्रबंधन पर ऑनलाइन सत्र आयोजित किया गया। इस सत्र में, छात्रों को आईआईटी दिल्ली के शिक्षक डॉ पंकज गुप्ता से मृदा भुजल प्रबंधन पर विशेष ज्ञान और अनुभव प्राप्त करने का अवसर मिला। ये कक्षाएं वर्ष भर चलेगी। विद्यालय की आई टी प्रभारी दीक्षा पाटीदार ने इस सत्र के लिए IIT दिल्ली का विशेष आभार व्यक्त किया। जिन्होंने।ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों का मार्गदर्शन किया । इसी क्रम में भोपाल में सीबीएसई के क्षेत्रीय निदेशक श्री विकास कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित मीमांसा कार्यक्रम के मंच से विद्यालय के प्राचार्य डॉ अखिलेश पाटीदार को निमाड़ के ग्रामीण क्षेत्र में आईटी और शिक्षा में नवाचार के साथ उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया है। डॉ पाटीदार के प्रयासों ने ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा और आईटी के क्षेत्र में महत्वपूर्ण परिवर्तन लाए हैं। उनकी नवाचारी पहलों ने छात्रों और शिक्षकों को नई तकनीकों और शिक्षा पद्धतियों से परिचित कराया है, जिससे शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार हुआ है । यह सम्मान डॉ पाटीदार की मेहनत और समर्पण को दर्शाता है, और यह उनके कार्यों को और भी प्रेरित करेगा। हमें उम्मीद है कि उनकी पहलें भविष्य में भी शिक्षा और आईटी के क्षेत्र में सकारात्मक परिवर्तन लाती रहेंगी। इसी क्रम में प्रदेश की राजधानी भोपाल में निमाड़ में विद्यालय के शिक्षकों अमर सिंह और रेणु भावसार ने विभिन्न चर्चा सत्रों में भाग लिया। विद्यालय के द्वारा किए जा रहे प्रयासों पर सबसे मंथन किया। नई शिक्षा नीति के हिसाब से विद्यालय में किए जा रहे काम सबसे साझा किए। इस पूरी प्रकिया के लिए विद्यालय को निमाड़ का श्रेष्ठ विद्यालय के रूप में सम्मानित किया गया। संस्था के प्रबंधक श्री मितेश पाचोटिया ने इन सभी सफलताओं का श्रेय पैरामाउंट परिवार के सभी पालको, विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को दिया। साथ ही निकट भविष्य में भी इसी तरह के प्रयासो को जारी रखने के लिए प्रयास करते रहेंगे।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!