Breaking News in Primes

ग्राम चंदनपुरी में लग्न के पहले दुल्हन ने घर के आंगन में लगाए पौधे,पिता बेटी की तरह करेंगे पौधों की परवरिश

0 487

ग्राम चंदनपुरी में लग्न के पहले दुल्हन ने घर के आंगन में लगाए पौधे,पिता बेटी की तरह करेंगे पौधों की परवरिश

 

राजू पटेल कसरावद(खरगोन)

 

कसरावद तहसील क्षेत्र के ग्राम चंदनपुरी में एक दुल्हन ने लग्न पंडाल में बैठने से पहले अपने पिता के घर के आंगन में पौधे लगाकर उसकी परवरिश (देखरेख) की जवाबदारी अपने पिता को दी।

जी हा बात कर रहे हैं ग्राम चंदनपुरी निवासी शिवानी देवले की जिसने एक अनोखी पहल की हे, रविवार को लग्न पंडाल में बैठने से पहले शिवानी ने अपने घर के आंगन में बादाम और खिरनी के पौधे लगाए और उनकी देखरेख की जवाबदारी अपने पिता गुलाबसिंह देवले को दी,शिवानी के पिता ग्राम पंचायत सचिव के पद पर पदस्थ हे,बता दे कि शिवानी पिछले कुछ वर्ष से जन अभियान परिषद कसरावद की नवांकुर संस्था से जुड़ी होकर पौधारोपण,जल संरक्षण, स्वच्छता अभियान आदि क्षेत्र में काम कर चुकी हे,पौधारोपण के दौरान नवांकुर संस्था के लखन चौहान,मेंटर अमित मीणा,रविशंकर कानूडे,राकेश देवले,अंजली,भूमि सहित शिवानी के पिता गुलाबसिंह देवले,रिश्तेदार व ग्रामीण उपस्थित थे।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!