Breaking News in Primes

ग्राम सामेड़ा में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत निकली भव्य कलश यात्रा, श्रीमद देवी भागवत कथा की हुई शुरुआत

0 292

ग्राम सामेड़ा में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत निकली भव्य कलश यात्रा, श्रीमद देवी भागवत कथा की हुई शुरुआत

 

राजू पटेल कसरावद (खरगोन)

 

 

कसरावद तहसील क्षेत्र के ग्राम सामेड़ा स्थित श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव पर्व के तहत सोमवार को भव्य कलश यात्रा एवं शोभा यात्रा के साथ संगीतमतय श्रीमद देवी भागवत कथा शुरू हुई,कलश यात्रा एवं शोभा यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा के साथ जोरदार स्वागत किया गया,यात्रा ग्राम के फाटे से शुरू होकर ग्राम के राम मंदिर होते हुए ग्राम के प्रमुख मार्गो से होते हुए कथा स्थल पर पहुंची,शोभा यात्रा में प्रभु अनंत के पांचवा रूप भगवान नरसिंह,सातवां अवतार भगवान राम जी,लक्ष्मण जी,और सीता जी के साथ भगवान के आठवें रूप श्री कृष्ण और राधा जी की झांकी सजाई गई,इस दौरान बड़ी संख्या में बालक-बालिकाएं, महिलाएं एवं ग्रामीण जन मौजूद थे,आयोजन समिति ने बताया कि सभी के सामूहिक सहयोग से राममंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत संगीतमय श्रीमद देवी भागवत कथा का आयोजन 20 जनवरी से 26 जनवरी तक होगा जिसमें कथा वाचक सदगुरु कथा वाचक पंडित अखिलेश जी बिल्लोरे, दवाना (ठीकरी) ज्योतिषाचार्य द्वारा रोजाना 12 से 4 बजे तक कथा सुनाई जाएगी, आयोजन समिति ने बताया कि 26 जनवरी रविवार को प्रातः महायज्ञ, 11 बजे पूर्णाहुति व महाप्रसादी व शाम को दीप उत्सव प्रतिष्ठा पर्व मनाया जाएगा।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!