Breaking News in Primes

बांगो लोग भारती के दो दिवसीय कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न।

0 189

बांगो लोग भारती के दो दिवसीय कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न।

 

बैतूल जिले के चोपना क्षेत्र में राष्ट्रीय लोक भारतीय संगठन के सहयोग से बगों लोक भारती द्वारा चोपना में दिनांक 25 दिसंबर एवं 26 दिसंबर दो दिवसीय प्रशिक्षण एवं कार्यक्रम बड़े धूमधाम एवं हर्षोल्लाह के साथ मनाया गया है ।कार्यक्रम में क्षेत्र के हजारों लोग उत्साह उमंग के साथ अपनी सहभागिता दर्ज किया है। कार्यक्रम में आकर्षण या विषय वस्तु लोकभारती के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री श्री गोपाल उपाध्याय द्वारा प्राकृतिक खेती एवं गोपालन पर विशेष चर्चा किया गया है। दूसरी ओर क्षेत्र के बांग्ला भाषी लोगों द्वारा मातृभाषा बांग्ला एक विषय स्कूल में पढ़ाया जाने के लिए विशेष मांग श्री तपन भौमिक, एवं क्षेत्रीय विधायक श्रीमती गंगा सज्जन सिंह उइके के समक्ष रखा श्री भौमिक अपनी विचार में बंगाली संस्कार पर चर्चा करते हुए मां, मातृभाषा, मातृ भूमि पर अपनी विचार व्यक्त करते हुए मातृभाषा पर शिक्षा ग्रहण करना अपनी संस्कार को जीवित रखने के लिए अति आवश्यक बताए हैं। वहीं क्षेत्रीय विधायक अपनी वक्तव्य में मातृभाषा बांग्ला प्रारंभ करने के लिए अपनी सहभागिता एवं प्रयास को बैठक में व्यक्त करते हुए कहा कि स्वर्गीय पूर्व विधायक माननीय सज्जन सिंह उइके के समय से स्कूलों में बांग्ला एक विषय पढ़ाया जाने के लिए प्रयास किया गया था। एवं उनका प्रयास एवं क्षेत्र के जनता के मांग को पूरा करने के लिए स्कूलों में मातृभाषा प्रारंभ करने के लिए भरपूर सहयोग एवं आश्वासन दिया गया है। बंगओ लोक भारती संगठन कार्यक्रम में क्षेत्र के गोपालन एवं बागवानी करने वाले किसानों को प्रशंसा पत्रों से सम्मानित कर पर्यावरण संरक्षण में उनकी सकारात्मक भूमिका लिए आभार व्यक्त किया। बैठक में विशेष रूप से लोक भारती राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री बृजेंद्र पाल सिंह, सह संगठन मंत्री गोपाल उपाध्याय, राष्ट्रीय संपर्क प्रमुख श्री कृष्णा चौधरी, क्षेत्रीय विधायक गंगा सज्जन सिंह उइके,पूर्व अध्यक्ष मध्य प्रदेश पर्यटन निगम के श्री तपन भौमिक, लोक भारतीय संगठन के श्री एमपी व्यास, राजकुमार द्विवेदी, अशोक अधिकारी, अमरचंद मंडल, श्रीमती सपना हालदार, श्रीमती तान्या हालदार ,संजीव राय, तुषार राय, स्वपन दास, सत्यरंजन बढ़ाई, रंजन हालदार ,एवं क्षेत्र के हजारों संख्या उपस्थिति में बैठक हर्ष उल्लास के साथ संपन्न हुआ।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!