Breaking News in Primes

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत बने रोड पर हो रहे गढ़ों को रिपेयर के नाम पर ठेकेदार के द्वारा की गई लिपापोती 

0 57

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत बने रोड पर हो रहे गढ़ों को रिपेयर के नाम पर ठेकेदार के द्वारा की गई लिपापोती

 

करही रवि सिन्हा

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में गढ्ढे रिपेयर के नाम पर ठेकेदार के द्वारा लिपापोती की गई।पिपल्या बुजूर्ग से ग्राम झिरन्या तक 3 किलोमीटर व पिपल्या बुजूर्ग से फिफरीया ग्राम तक 2 किलोमीटर तक का रोड़ निर्माण कार्य वर्ष 2017-2018 में ठेकेदार राजेन्द्र कुमार कल्याणमल मंत्री सनावद के द्वारा किया गया था। सड़क की गारंटी अवधि वर्ष 2020 में समाप्त होने के बाद आगामी पाँच वर्षो के लिए प्रधानमंत्री ग्राम सड़क को 04/09/2022 से संधारण पुर्णता दि.03/09/2027 तक रिपेयर कार्य भी ठेकेदार राजेंद्र कुमार कल्याणमल मंत्री सनावद के द्वारा (लगभग 8 लाख16 हजार रू) में दिया गया। उक्त ठेकेदार ने पांच वर्ष में रोड के दोनों साइड झाड़ी साफ करना एवं रोड के दोनों साइड नालियों की साफ सफाई एवं रोड के गड्ढे भरना आदि कार्य जो टेंडर में हो वे सभी कार्य करना था। दिनांक 08/11/ 2024 को ठेकेदार की टीम द्वारा सड़क का रिपेयर पैच वर्क कार्य निम्न स्तर एवं गुणवत्ताहीन तरीके से किया गया।कई जगह रोड की मरम्मत भी नहीं की गई एवं डामर डालने के पूर्व मिट्टी की सफाई व एमएसएल डामर लिक्विड भी नहीं डाला गया। रोड के दोनों किनारे पर झाड़ियां भी साफ नहीं की गई एवं नालियों को 2022 से आज तक कोई साफ सफाई नहीं की गई।विभाग के द्वारा शिकायत के बाद भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

 

ग्राम के देवेंद्र जाट द्वारा बताया गया कि हर वर्ष सड़क की लीपापोती कर ठेकेदार चला जाता है। सड़क की मरम्मत कार्य भी निम्न स्तर का गुणवत्ताहीन तरीके से किया जाता है। जिसकी शिकायत मेरे द्वारा सीएम हेल्पलाइन व सीपीजीआरएम पोर्टल पर भी की गई है। शिकायत को संतुष्ट न करते हुए बंद कर दिया गया। वहीं विशाल सेप्टा ने बताया की कई जगह रोड में मरम्मत नहीं की गई। वह नालियों की साफ सफाई न होने से वर्षा का पानी सड़क पर आ जाता है। जिससे सड़क खराब होती है। सड़क दोनों साइड से छोटी होती जा रही है

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!