Breaking News in Primes

पागल गैंग MP 11 धामनोद ने किया उज्जवल गोपाल सोलंकी का भव्य स्वागत

0 0

लोकेशन धामनोद
संवाददाता मोनु पटेल

पागल गैंग MP 11 धामनोद ने किया उज्जवल गोपाल सोलंकी का भव्य स्वागत

प्रथम नगर आगमन पर पुष्पवर्षा, आतिशबाजी और गर्मजोशी से हुआ अभिनंदन

धामनोद। भारतीय जनता युवा मोर्चा धार ग्रामीण के जिला अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिलने के बाद उज्जवल गोपाल सोलंकी का प्रथम बार धामनोद आगमन पर पागल गैंग MP 11 धामनोद द्वारा भव्य एवं उत्साहपूर्ण स्वागत किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा की और आतिशबाजी कर नई जिम्मेदारी संभालने पर सोलंकी का अभिनंदन किया।

स्वागत एवं अभिनंदन के अवसर पर पागल गैंग MP 11 धामनोद द्वारा भव्य बैनर भी लगाया गया, जिस पर भारतीय जनता पार्टी एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा के वरिष्ठ नेताओं के साथ जिला संगठन से जुड़े पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के फोटो लगाए गए।

कार्यकर्ताओं ने उज्जवल गोपाल सोलंकी को जिला अध्यक्ष बनने पर बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं तथा विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक मजबूत होगा। नगर में सोलंकी के प्रथम आगमन को लेकर युवा कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।

इस अवसर पर पागल गैंग MP 11 धामनोद के सदस्यों ने पुष्पमालाओं से सोलंकी का स्वागत कर उनका अभिनंदन किया। कार्यकर्ताओं ने उनके नए दायित्व के लिए बधाई देते हुए संगठन को मजबूती प्रदान करने के संकल्प के साथ उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!