Breaking News in Primes

एसडीएम के फटकार के बाद जागा नगर प्रशासन कीचड़,पानी से निजात दिलाने डेस्ट डालना किया चालू।

0 27

खबर का असर
एसडीएम के फटकार के बाद जागा नगर प्रशासन कीचड़,पानी से निजात दिलाने डेस्ट डालना किया चालू।

सीधी/मझौली
नगर क्षेत्र मझौली के मेन मार्केट की सड़क
कचरा,कीचड़ ,पानी से अच्छादित थी जिससे स्कूली बच्चों, राहगीरों के साथ व्यापारी भी परेशान थे समस्या को वृष्टतगत रखते हुए प्राइम टीवी वेब पोर्टल व प्राइम संदेश न्यूज़ पेपर में खबर प्रकाशन कर नवागत एसडीएम मझौली के संज्ञान में लाया गया। जिनके द्वारा खबर को संज्ञान में लेते हुए काजलिया पर्व के दिन ही सड़क का जायजा लिया गया था। अवकाश होने के कारण नगर के अधिकारी कर्मचारी उसे दिन शायद नहीं मिल पाए। खबर है कि सोमवार को नगर परिषद के काम -काज देख रहे कर्मचारी राकेश जायसवाल को बुलाकर जानकारी लिए तथा तत्काल


कीचड़ पानी की समस्या से लोगों को निजात दिलाए जाने को निर्देशित किया गया था। आज सुबह मीडिया कर्मी एसडीएम से मुलाकात कर पुनः समस्या से अवगत कराया।जिनके फटकार व कड़े निर्देश के बाद नगर प्रशासन की नींद खुली और
सड़क में डेस्ट डालना चालू किया गया। बताया व देखा जा रहा है कि डाला जा रहा डेस्ट अत्यंत बारिक है जिसको वर्षा के पानी में बह जाने की संभावना बनी हुई है। लोगों की माने तो उनका कहना है कि पिछले वर्ष भी इसी तरह का बारीक डेस्ट डाला गया था जो पहले ही बारिश में बह कर खेत में चला गया था। यदि इसी में 10 एवं 20 एम एम गिट्टी 20–30% तक मिली होती तो कुछ दिनों तक इस कीचड़ और पानी से निजात मिल सकता था। हालांकि नगर परिषद के अधिकारियों कर्मचारियों का कहना है कि रोड का टेंडर हो चुका है जल्द ही इस रोड का कार्य चालू किया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!