Breaking News in Primes

एसजीएफआई संभाग स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता के लिए डीपीआईएस धामनोद की पांच खिलाड़ी चयनित

0 9

लोकेशन धामनोद
संवाददाता मोनु पटेल

एसजीएफआई संभाग स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता के लिए डीपीआईएस धामनोद की पांच खिलाड़ी चयनित

धामनोद। दिल्ली पब्लिक इंटरनेशनल स्कूल, धामनोद की अंडर- 14 एवं अंडर 17 बालिका बास्केटबॉल टीम की पांच प्रतिभावान खिलाड़ियों का एसजीएफआई संभाग स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। विद्यालय की इस उपलब्धि से पूरे डीपीआईएस परिवार में हर्ष और गर्व का माहौल है।

विद्यालय की प्रतिभावान खिलाड़ी देबजानी बिस्वास, हंशिका पाटीदार, आस्था फागोरे, प्रियांशी घाघरे एवं हर्षिता मालवीया ने अपने उत्कृष्ट खेल कौशल, निरंतर अभ्यास, अनुशासन, मेहनत और शानदार टीम भावना के बल पर यह गौरवपूर्ण उपलब्धि हासिल की है।

पांचों खिलाड़ियों ने अपने शानदार प्रदर्शन से न केवल विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है, बल्कि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनी हैं। उनका चयन उनकी लगन, समर्पण और खेल के प्रति जुनून का परिणाम है।

इस उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधन, प्राचार्य एवं दिल्ली पब्लिक इंटरनेशनल स्कूल, धामनोद की पूरी टीम ने चयनित खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।
विद्यालय परिवार ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया।

विद्यालय को अपनी इन उभरती हुई खिलाड़ियों पर गर्व है। निश्चित रूप से उनकी मेहनत, समर्पण और खेल भावना डीपीआईएस धामनोद को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने में सहायक सिद्ध होगी।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!