Breaking News in Primes

मनौरी पटाखा विस्फोट: सरगना की पत्नी के मूरतगंज स्थित घर से भी मिला पटाखों का बड़ा जखीरा

0 94

News By- हिमांशु उपाध्याय / नितिन केसरवानी

पुलिस ने बरामद पटाखों को कराया नष्ट, राजस्व टीम की मौजूदगी में जेसीबी से मकान किया ध्वस्त, हादसे के बाद प्रशासन की लगातार कार्रवाई, अवैध पटाखा कारोबार से जुड़े ठिकानों पर शिकंजा

कौशाम्बी: पिपरी थाना क्षेत्र के मनौरी बाजार में अवैध बारूद एवं पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट के बाद प्रशासन और पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। हादसे में अब तक दर्जनों लोगों की जान जा चुकी है, जबकि कई लोग घायल होकर अस्पतालों में उपचार करा रहे हैं। घटना के बाद प्रशासन ने अवैध पटाखा कारोबार से जुड़े लोगों के मकानों और ठिकानों को चिह्नित कर कार्रवाई शुरू कर दी है। इसी क्रम में बुधवार को पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने पटाखा फैक्ट्री संचालक नौशाद की पत्नी कहकसा बानो के मूरतगंज क्षेत्र में शेरगढ़ के पास स्थित मकान पर छापेमारी की।

बताया गया कि पुलिस टीम को मकान के अंदर बड़ी मात्रा में अवैध पटाखा एवं विस्फोटक सामग्री मिली। पुलिस ने बरामद पटाखों को अपने कब्जे में लेकर नियमानुसार नष्ट कराया। बड़ी मात्रा में पटाखा बरामद होने के बाद प्रशासन ने मकान के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई भी शुरू कर दी।

राजस्व टीम के साथ पहुंची पुलिस, जेसीबी से ध्वस्त हुआ मकान

बुधवार को कार्रवाई के दौरान पुलिस अधिकारियों के साथ तहसीलदार और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने मकान का निरीक्षण करने के बाद जेसीबी मशीन की मदद से भवन को ध्वस्त कराया। कार्रवाई के दौरान मौके पर पुलिस बल तैनात रहा, जिससे किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो।

प्रशासन की इस कार्रवाई को मनौरी पटाखा विस्फोट के बाद अवैध पटाखा कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की कड़ी के रूप में देखा जा रहा है। इससे पहले भी पटाखा फैक्ट्री संचालक और उससे जुड़े लोगों के कई ठिकानों पर कार्रवाई करते हुए मकानों और गोदामों को ध्वस्त किया जा चुका है तथा बड़ी मात्रा में पटाखा बरामद कर नष्ट कराया गया है।

विस्फोट के बाद एक के बाद एक सामने आ रहे अवैध पटाखा भंडारण के ठिकाने

मनौरी में हुए भयावह विस्फोट के बाद पुलिस और प्रशासन की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, अवैध पटाखा निर्माण और भंडारण से जुड़े नए ठिकाने सामने आ रहे हैं। प्रशासन का कहना है कि हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों और अवैध पटाखा कारोबार से जुड़े अन्य ठिकानों को चिह्नित कर कार्रवाई की जा रही है।

बुधवार को मूरतगंज क्षेत्र में हुई कार्रवाई से साफ है कि प्रशासन अब केवल घटनास्थल तक सीमित नहीं रहना चाहता, बल्कि अवैध पटाखा कारोबार के पूरे नेटवर्क और उससे जुड़े संभावित ठिकानों पर भी शिकंजा कस रहा है। पुलिस द्वारा बरामद सामग्री को नष्ट कराए जाने और मकान को ध्वस्त किए जाने की कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मचा रहा।

हादसे के बाद प्रशासन सख्त, अवैध कारोबारियों में मचा हड़कंप

मनौरी विस्फोट में बड़ी संख्या में लोगों की मौत के बाद प्रशासन ने अवैध पटाखा निर्माण, भंडारण और बिक्री के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। लगातार हो रही कार्रवाई से अवैध पटाखा कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप की स्थिति है। प्रशासनिक अधिकारियों के मुताबिक, जहां भी अवैध पटाखा या विस्फोटक सामग्री मिलने की सूचना सामने आ रही है, वहां जांच और कार्रवाई की जा रही है।

मूरतगंज में बुधवार को हुई कार्रवाई के दौरान पुलिस, तहसील प्रशासन और राजस्व विभाग की संयुक्त मौजूदगी रही। बरामद पटाखों को नष्ट कराने के साथ मकान के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई पूरी की गई। हादसे के बाद प्रशासन की इस कार्रवाई को अवैध पटाखा कारोबार पर बड़ी चोट के तौर पर देखा जा रहा है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!