Breaking News in Primes

धामनोद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 18 लोहे के तराफे चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

0 72

लोकेशन धामनोद
संवाददाता मोनु पटेल

धामनोद पुलिस की बड़ी
कार्रवाई, 18 लोहे के तराफे चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

चोरी का 65 हजार रुपये का मश्रुका एवं वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त

धामनोद। संपत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक धार सचिन शर्मा के निर्देश पर धामनोद पुलिस ने तराफे चोरी के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए 18 लोहे के तराफे तथा वारदात में प्रयुक्त एक सीबीजेड मोटरसाइकिल जब्त की है। कुल जब्त मश्रुका की कीमत करीब 65 हजार रुपये बताई गई है।


पुलिस के अनुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय डावर एवं एसडीओपी धामनोद मोनिका सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की।
घटना में फरियादी इसराईल मंसूरी ने 31 अगस्त को थाना धामनोद पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। फरियादी ने बताया कि कमलाबेन हॉस्पिटल के सामने अरुण पाटीदार (डेबा) के प्लांट पर नाली निर्माण के लिए 9 अगस्त को 35 तराफे स्लैब बनाने हेतु लगाए गए थे। 25 अगस्त की शाम करीब 6 बजे तक सभी तराफे मौके पर मौजूद थे। इसके बाद 29 अगस्त को ठेकेदार मुनीम नायक ने फोन पर सूचना दी कि अज्ञात व्यक्ति 18 तराफे चोरी कर ले गए हैं।
फरियादी की रिपोर्ट पर थाना धामनोद में अपराध क्रमांक 423/2026 के तहत धारा 303(2) बीएनएस में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस ने मुखबिर सूचना एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संदिग्धों की पहचान कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपियों में सुभाष पिता हिरालाल गिरवाल (27), निवासी बयड़ीपुरा बलवारी, थाना धामनोद; रामकृष्ण पिता राजेश सिंगारे (29), निवासी खोखरिया, थाना धामनोद; तथा भूरिया उर्फ भूरेसिंह पिता नारायण कटारे (30), निवासी बलवारी, थाना धामनोद शामिल हैं।


पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए 18 लोहे के तराफे, जिनकी कीमत करीब 15 हजार रुपये है, तथा घटना में प्रयुक्त करीब 50 हजार रुपये मूल्य की सीबीजेड मोटरसाइकिल जब्त की है। इस प्रकार कुल 65 हजार रुपये का मश्रुका बरामद किया गया है। पुलिस द्वारा प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
इस कार्रवाई में निरीक्षक संतोष सिंह यादव, प्रधान आरक्षक दिपेन्द्रसिंह ठाकुर, प्रधान आरक्षक श्रीराम पंवार, चालक आरक्षक श्यामलाल यादव, आरक्षक अशोक मुनिया सहित थाना धामनोद पुलिस स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!