Breaking News in Primes

रीवा-सीधी हाईवे पर भीषण सड़क हादसा: बस व बल्कर के आमने-सामने भिड़ंत। कई लोगों के हताहत होने की संभावना घटनास्थल पर पहुंचे सीधी सिंगरौली सांसद डॉक्टर राजेश मिश्रा बचाव एवं राहत कार्य में जुटे।

0 0

#ब्रेकिंग#
रीवा-सीधी हाईवे पर भीषण सड़क हादसा: बस व बल्कर के आमने-सामने भिड़ंत।

कई लोगों के हताहत होने की संभावना घटनास्थल पर पहुंचे सीधी सिंगरौली सांसद डॉक्टर राजेश मिश्रा बचाव एवं राहत कार्य में जुटे।

*अरविंद सिंह परिहार सीधी/रीवा*

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रीवा-सीधी हाईवे पर बदवार में बड़ा सड़क हादसे की खबर है। बताया जा रहा है कि पवन एक्सप्रेस बस और बल्कर की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत होने से कोई लोगों की हताहत होने की खबर है।हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी का माहौल है। स्थानीय लोगों की मदद से राहत-बचाव कार्य शुरू किए जाने की जानकारी सामने आ रही है। पुलिस और अन्य प्रशासनिक अमले के मौके पर पहुंचने की सूचना है।
फिलहाल मृतकों और घायलों की आधिकारिक संख्यात्मक पुष्टी नहीं हुई है। हादसे की खबर लगते ही सीधी सिंगरौली सांसद डॉक्टर राजेश मिश्रा भी घटना स्थल पर पहुंच राहत एवं बचाव कार्य में जुटे हुए हैं। प्रशासनिक अधिकारियों एवं डॉक्टर से संपर्क कर घायलों को संक्षिप्त उपचार एवं आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। बताया जा रहा है कि रीवा जिले के पुलिस अधीक्षक भी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच राहत और बचाव कार्य में लगे हुए हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!