Breaking News in Primes

जन सामान्य की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जिले में हो सड़कों का निर्माण: केंद्रीय मंत्री श्री उईके

0 171

जन सामान्य की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जिले में हो सड़कों का निर्माण: केंद्रीय मंत्री श्री उईके

 

हाईवे निर्माण में जन सुविधा की दृष्टि से बायपास, अंडरपास, सर्विस रोड, पानी निकासी जैसी सुविधाओं का ध्यान रखा जाए

 

बैतूल-भोपाल नेशनल हाईवे स्थित बरेठा घाट प्रोजेक्ट पर की चर्चा की

बैतूल : केंद्रीय राज्य मंत्री श्री दुर्गा दास उईके ने कहा कि जिले में स्वीकृत सड़कों का समय-सीमा में गुणवत्ता पूर्वक काम कराना सुनिश्चित करें। हमारी प्रथम प्राथमिकता जनसामान्य है। हमारा कर्तव्य है कि जन सामान्य की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सड़कों का निर्माण किया जाए और इसमें किसी भी प्रकार की त्रुटि न हो। जिले के ग्रामीण अंचलों से होकर गुजरने वाले हाईवे निर्माण के दौरान जन सुविधा की दृष्टि से बायपास, अंडरपास, सर्विस रोड, पानी निकासी जैसी सुविधाओं का ध्यान रखा जाए। केंद्रीय मंत्री श्री उईके रविवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर बैतूल विधायक श्री हेमंत खंडेलवाल, आमला विधायक डॉ.योगेश पंडाग्रे, घोडाडोंगरी विधायक श्रीमती गंगाबाई उईके, विधायक श्री चंद्रशेखर देशमुख, अपर कलेक्टर श्री राजीव नंदन श्रीवास्तव, एसडीएम श्री राजीव कहार, डीएफओ श्री विजयानंतम टीआर, डीएफओ श्री नवीन गर्ग सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

 

बरेठा घाट प्रोजेक्ट पर चर्चा की

 

बैतूल विधायक श्री हेमंत खंडेलवाल ने बैतूल-भोपाल नेशनल हाईवे स्थित बरेठा घाट प्रोजेक्ट पर चर्चा की। जिस पर केंद्रीय मंत्री ने वन विभाग तथा एनएचआई के अधिकारियों को आपसी समन्वय से बरेठा घाट में आ रही समस्याओं के निराकरण के निर्देश दिए। इसके अलावा बैतूल-इंदौर हाईवे स्थित तितली चौराहे पर बारिश के दौरान पानी जमा हो जाता है, जिस संबंध में पानी निकासी उचित प्रबंध किए जाने अधिकारियों को निर्देश दिए गए। बैठक में बैतूल, आमला, घोड़ाडोंगरी में ट्रेनों के स्टॉपेज को लेकर भी चर्चा की गई।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!